script

शोक कार्यक्रम में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, तालाब में कूदकर बचाई जान

locationबालोदPublished: Oct 04, 2019 09:53:50 pm

एक शोक (दशगात्र) कार्यक्रम में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के डंक से वहां उपस्थित आधा सैकड़ा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संजीवनी 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया।

शोक कार्यक्रम में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, तालाब में कूदकर बचाई जान

शोक कार्यक्रम में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, तालाब में कूदकर बचाई जान

बालोद@Patrika. एक शोक (दशगात्र) कार्यक्रम (mourning program) में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के डंक से वहां उपस्थित आधा सैकड़ा लोग घायल हो गए। (Balod patrika) सभी घायलों को संजीवनी 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया। (Honey bees attack on people) प्राथमिक उपचार के अधिकतर लोगों को छुट्टी दे दी गई वहीं गंभीर रूप से घायल 14 लोगों का उपचार जारी है।
घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे ग्राम सांकरा (ज) की
जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे जिले के ग्राम सांकरा (ज) की है। गांव के तालाब में कौशिक परिवार का दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान पेड़ के नीचे बैठे कुछ लोग बीडी पी रहे थे। बीड़ी की दुर्गंध और धुआं जैसे ही मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंची तो मधुमक्खियों के झुंड ने नीचे बैठे लोगों पर धावा बोल दिया।
महिलाओं के जाने के बाद पुरुषों पर किया हमला
ग्रामीण मनोज ने बताया कि गांव के ही त्रिभुवन कौशिक के यहां दशगात्र कार्यक्रम गांव के तालाब में चल रहा था। महिलाएं डेढ़ बजे के पहले नहाकर चली गई। इसके बाद पुरुष भी तालाब पहुंचे थे। तर्पण शुरू होने के पहले ही मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी तरह बचाव करते रहे। कई लोगों ने तालाब में कूदकर हमले से स्वयं को बचाया।
संजीवनी 108 की टीम ने दिखाई सक्रियता
इस घटना की जानकारी जैसे ही संजीवनी 108 की टीम को मिली तो गो ईएमटी दिवाकर प्रसाद व पायलट रमेश शर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर सभी का प्राथमिक उपचार किया। कुछ को पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। संजीवनी 108 की तत्परता से 14 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। गंभीर घायलों में मनोज कौशिक, ओसकरण, कंवल कौशिक, उत्तम सेन, जनक पटेल, नोहर, सागर, कवल कौशिक, मनोज आदि शामिल है। सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है।
कान में घुसी मक्खी को निकालने में लगे आधे घंटे
बताया जाता है कि एक व्यक्ति के दोनों कान में मक्खी घुस गई थी। कान से निकालने में चिकित्सकों को भी आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर .. ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो