मामले में आरोपी मंतराम एवं दिलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी से मंतराम का प्रेम प्रसंग था। गजेंद्र को रास्ते से हटाने उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक गजेंद्र का शव 5 जनवरी को शिवनाथ नदी के अमलडीहा घाट में पुलस के नीचे मिला था। पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।
शव शिवनाथ नदी के अमलडीहा घाट के पुल के नीचे फंसा हुआ था। लोगों ने शव को निकालकर नदी के किनारे रखा था। मृतक लाल शर्ट, नीला रंग का जींस पहने हुए था। ुउसके गले में मटमैला गमछा बंधा हुआ था। पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य मानते हुए जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।