scriptमाओवादियों को कारतूस सप्लाई करने वाला बालोद का युवक गिरफ्तार, नक्सली लीडर दर्शन के संपर्क में था आरोपी | Balod's youth arrested for supplying cartridges to Maoists | Patrika News

माओवादियों को कारतूस सप्लाई करने वाला बालोद का युवक गिरफ्तार, नक्सली लीडर दर्शन के संपर्क में था आरोपी

locationबालोदPublished: Jun 07, 2020 01:59:07 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

. माओवादियों को कारतूस सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को सुकमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी सुकमा जिला मुख्यालय में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। (CG Police arrest maoist helper)

माओवादियों को कारतूस सप्लाई करने वाला बालोद का युवक गिरफ्तार, नक्सली लीडर दर्शन के संपर्क में था आरोपी

माओवादियों को कारतूस सप्लाई करने वाला बालोद का युवक गिरफ्तार, नक्सली लीडर दर्शन के संपर्क में था आरोपी

बालोद. माओवादियों को कारतूस सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को सुकमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों को सुकमा जिला मुख्यालय में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ करने के बाद अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी कांकेर जिले से की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास एसएलआर, इंसास एके 47 और थ्री नॉट थ्री की 695 कारतूस बारामद हुई। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बालोद जिले का गुंडरदेही निवासी हरिशंकर गेडाम भी शामिल है।
सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि माओवादियों को गोला बारूद एवं अन्य सामग्री की सप्लाई मुखबीर से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी धमतरी निवासी मनोज शर्मा व बालोद जिला के गुंडरदेही निवासी हरिशंकर गेडाम को सुकमा मलकानगिरी चौक से घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनके कब्जे से 395 राउंड कारतूस 303 व एसएलआर हथियारों के कारतूस मिले है। इनसे पूछताछ करने पर इन्होंने और कारतूस धमतरी में छिपा कर रखा होना बताया।
पुलिस ने धमतरी से बरामद किया राउंड
पूछताछ में आरोपियों ने बताया की दुर्गकोंदल के गणेश कुंजाम व आत्माराम नरेटी ने उन्हें ये काम करने को कहा था और उन दोनों का सम्पर्क कांकेर के बड़े नक्सली लीडर दर्शन पेद्दा से है जो प्रतापपुर एरिया कमेटी का सचिव है। कांकेर पुलिस की मदद से दोनों को दुर्गकोंदल से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भी 70 राउंड इंसास और 303 के मिले हैं साथ ही धमतरी में रखे राउंड को भी बरामद किया गया है।
695 कारतूस बरामद
अभी तक 303, एके 47 एसएलआर, इंसास के कुल 695 कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बीजापुर से कारतूस खरीदकर नक्सलियों को सप्लाई करने की बात कबूल की है। आरोपी हरिशंकर गेडाम नक्सलियों को कई बार वर्दी, टोपी व अन्य जरूरी सामानों की भी सप्लाई कर चुका है।
आरोपियों को भेजा जेल
शलभ सिन्हा, एसपी सुकमा ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी जिला मुख्यालय से होने के बाद इनसे पूछताछ करने के बाद कांकेर पुलिस के मदद से कांकेर जिले के दुर्गकोंदल से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लगभग 300 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सुकमा न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो