scriptअटल विहार कॉलोनी सिवनी की समस्याएं नहीं सुनते मंडल के अधिकारी | Board officials do not listen to the problems of Atal Vihar Sivni | Patrika News

अटल विहार कॉलोनी सिवनी की समस्याएं नहीं सुनते मंडल के अधिकारी

locationबालोदPublished: Jun 06, 2023 11:06:37 pm

गृह निर्माण मंडल द्वारा ग्राम सिवनी में बनाए गए अटल विहार कॉलोनी में विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर शुल्क लेने के बावजूद मरम्मत नहीं कराया जा रहा। इससे यहां निवासरत लोग काफी परेशान हंै। विभाग के प्रति उनमें नाराजगी भी है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

आधी-अधूरी सुविधाएं : गृह निर्माण मंडल मरम्मत के नाम पर पैसे तो लेता है पर सुविधाएं नहीं देता

गृह निर्माण मंडल द्वारा ग्राम सिवनी में निवासरत लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की

बालोद. गृह निर्माण मंडल द्वारा ग्राम सिवनी में बनाए गए अटल विहार कॉलोनी में विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर शुल्क लेने के बावजूद मरम्मत नहीं कराया जा रहा। इससे यहां निवासरत लोग काफी परेशान हंै। विभाग के प्रति उनमें नाराजगी भी है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां निवासरत लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। विभाग द्वारा द्वारा ग्राम सिवनी में वीडब्लूएस -140, एलआईजी -105, जेआरएमआईजी -14, एसआरएमआई जी -12, एच आईजी -10 मकानों का निर्माण किया गया है। यहां निवासरत लोगों ने कहा उक्त मकानों में 75 प्रतिशत परिवार निवासरत हैं। उक्त कॉलोनी के मेंटेनेंस के लिए प्रति मकान के हिसाब से राशि ली जाती है।

हेल्प डेस्क कार्यालय में कोई नहीं मिलता
जगमोहन टंडन ने कहा गृह निर्माण मंडल द्वारा मेंटेनेंस के लिए कालोनी में हेल्प डेस्क कार्यालय खोला गया है। जिसमें गृह निर्माण मंडल बुनियादी जैसे बिजली, पानी, नाली एवं सिवरेज की साफ -सफाई की समस्या के लिए कार्यालय में जाते हैं तो वहां कोई कर्मचारी नहीं मिलता। समस्याओं के निवारण के लिए सहायक अभियंता को फोन के माध्यम से जब अवगत कराते हैं तो वे बात करना उचित नहीं समझते और यह कहते हैं कि किसी भी समस्या के लिए धमतरी आकर बात करना होगा। जबकि गृह निर्माण मंडल के उच्च अधिकारी द्वारा यह निर्देशित किया गया था कि छोटी-मोटी समस्याओं के निराकरण के लिए सप्ताह में 1 दिन गृह निर्माण मंडल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

पैसे पूरे लिए, सुविधाएं आधी दी
उच्च अधिकारियों के निर्देश के बावजूद कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारी कभी भी उपस्थित नहीं रहते। कॉलोनी की गलियों में आज भी अंधेरा व्याप्त है। अधिकांश स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही हैं। फिल्टर प्लांट अधूरा है। साफ -सफाई के नाम से बोर्ड द्वारा लाखों रुपए बहाया जाता है, लेकिन कालोनी में साफ-सफाई नहीं की जाती। गृह निर्माण मंडल द्वारा अन्य सुविधाएं जैसे- कम्युनिटी हॉल व अन्य निर्माण कार्य नहीं किए गए हैं। इससे कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है। जल्द से जल्द समस्याओं को दूर कराने की मांग यहां निवासरत लोग कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो