scriptनहीं रूक रही गौ तस्करी, बालोद में तीस गायों को मारते-पीटते ले जा रहे थे कत्लखाना, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | Case filed against cow smugglers in Balod district chhattisgarh | Patrika News

नहीं रूक रही गौ तस्करी, बालोद में तीस गायों को मारते-पीटते ले जा रहे थे कत्लखाना, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

locationबालोदPublished: Feb 24, 2021 03:55:33 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

बालोद जिले में गौ तस्करी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार दोपहर गौ सेवक दल ने मवेशी तस्कर के चंगुल से 52 मवेशियों को कत्लखाना ले जाने से छुड़ाया।

नहीं रूक रही गौ तस्करी, बालोद में तीस गायों को मारते-पीटते ले जा रहे थे कत्लखाना, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नहीं रूक रही गौ तस्करी, बालोद में तीस गायों को मारते-पीटते ले जा रहे थे कत्लखाना, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बालोद. जिले में गौ तस्करी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार दोपहर गौ सेवक दल ने मवेशी तस्कर के चंगुल से 52 मवेशियों को कत्लखाना ले जाने से छुड़ाया। यह घटना गुरुर विकासखंड के ग्राम अरमरीकला तालाब के पास की है। जहां छह व्यक्ति 30 गाय, 15 बछड़े, 13 बछिया को भूखे-प्यासे, मारते पीटते, रस्सी से गले को कस कर बांधकर घसीटते हुए पैदल कहीं ले जा रहे थे। पुलिस ने गौ सेवकों की रिपोर्ट पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
दो आरोपी पकड़े गए
गौ सेवा आयोग सदस्य दुर्ग निवासी कसेर पिता गणेश प्रसाद कसेर नेे बताया कि 22 फरवरी को ओमेश बिसेन छत्तीसगढ़ प्रांत गौरक्षा प्रमुख एवं अन्य सदस्य मनोज जंघेल, अनिल दोलतानी, अंकित दिवेदी, हर्ष मिश्रा के साथ बालोद जिला भ्रमण पर सदस्यों से मिलने गुंडरदेही से पलारी की तरफ जा रहे थे। तभी ये लोग गौवंश को पैदल मारते हुए क्रूरता के साथ घसीटते हुए ओडिशा के कत्लखाने ले जा रहे थे। इसमें 4 लोग भाग गए व 2 आरोपी घटना स्थल पर पकड़े गए।
पकड़े गए सभी लोग दुर्ग, कांकेर, बालोद जिला के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि इस मार्ग से आए दिन मवेशियों के झुंड को मारते-पीटते ले जाते हैं। कहां ले जाते हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं रहती है। सोमवार को पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि जिले के मवेशियों को छत्तीसगढ़ से बाहर ले जाते हैं।
इन लोगों के खिलाफ की मामला दर्ज
श्रवण कुमार पिता दशरू राम (50) ग्राम कोसमी थाना गुरुर, नंदकिशोर साहू पिता भुनेश्वर साहू (24) ग्राम अवरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग, भागे आरोपी शैलेन्द्र पिता सोमनाथ साहू (38) ग्राम अवरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग, देवेन्द्र यादव पिता दरबारी यादव (50) ग्राम अरमरीकला,दाऊराम सिन्हा ग्राम भानपुरी जिला कांकेर, झाड़ूराम पिता मानिकराम नेताम ग्राम डोमरपानी जिला कांकेर हैं।
पशु तस्करों पर की जाती है कार्रवाई
गुरुर थाना प्रभारी अरुण नेताम ने बताया कि पशु तस्करी की सूचना मिलते ही हमारी टीम तत्काल कार्रवाई करती है। इस मामले में भी 6 लोगों के खिलाफ धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004, 10, 6, 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो