script

छत्तीसगढ़ विकलांग मंच ने अपने हक के लिए दिया धरना

locationबालोदPublished: Feb 11, 2021 08:18:39 pm

छत्तीसगढ़ विकलांग मंच ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को नया बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आंदोलन को भाजपा ने भी समर्थन दिया।

छत्तीसगढ़ विकलांग मंच ने अपने हक के लिए दिया धरना

छत्तीसगढ़ विकलांग मंच ने अपने हक के लिए दिया धरना

बालोद. छत्तीसगढ़ विकलांग मंच ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को नया बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आंदोलन को भाजपा ने भी समर्थन दिया। दिव्यांगों ने कहा कि सरकार उनके साथ छल कर रही है। उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, जिसके कारण आज दिव्यांग बेसहारा व लाचार हैं।
सरकार भी देखकर दिव्यांगों की अनदेखा कर रही
संघ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर छाटा ने कहा कि दिव्यांगों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। सरकार भी देखकर दिव्यांगों की अनदेखा कर रही है। चुनाव के समय दिव्यांगों के लिए कई दावे किए, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब अपनी हक की लड़ाई लडेंगे। बुधवार को प्रदेश के 18 जिले में एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन किया गया। मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।
दिव्यांगों की यह है मांग
विकलांग एक्ट 2016 को छत्तीसगढ़ शासन की सभी विभागों में अमल में लाया जाए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दिव्यांगों को आरक्षण के हिसाब से सीट सुनिश्चित की जाए, केन्द्र सरकार ने 21 प्रकार की विकलांगता चिन्हित की है, जिसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मान्य नहीं करते, जिसे शीघ्र अमल में लाया जाए, दिव्यांगों की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार तकनीकी योग्यता के अनुसार तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर सीधी भर्ती की जाए, राज्य में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी कर रहे लोगों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, दिव्यांगों को पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र एवं गरीबी रेखा सर्वे सूची के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, विकलांगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 35 किलो राशन प्रति माह दिया जाए। छत्तीसगढ़ के नेशनल दिव्यांगता खिलाडिय़ों को जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक है, उन्हे शासन पेंशन दे।इसके अलावा अन्य मांग भी शामिल है।

बीजेपी बोली-उचित व्यवहार किया जाए
इस आंदोलन में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पवन साहू, किसान मोर्चा बालोद के तोमन साहू, बीरेन्द्र साहू आदि पहुंचे। किसान नेता पवन साहू ने कहा कि दिव्यांग के पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हम सभी भगवान की देन हैं। संरचना करने वाला कभी ज्यादा तो कभी कम देता जरूर है, लेकिन भगवान दिव्यांगों को दिव्य अंग दिए हैं, उनके पास हुनर है। इसलिए उनके साथ उचित व्यवहार किया जाए। बेचारा या बेसहारा के दृष्टिकोण से ना देखा जाए।
दिव्यांगों की मांग को राज्यपाल तक पहुंचाया जाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि दिव्यांगों की मांग को राज्यपाल तक पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर से भी दिव्यांगों की हित में निर्णय लेने चर्चा करेंगे। आंदोलन में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष टीकम देशमुख, उपाध्यक्ष हरिराम कोर्राम, सचिव, राकेश निर्मलकर, प्रदेश प्रभारी शिवकुमार साहू, मीडिया प्रभारी दिगम्बर सोनबोइर उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो