scriptबालोद:भिलाई में धूल खा रही सिटी बसें, पहिये भी हो गए गायब, स्वीकृति के बाद भी बालोद में नही दौड़ पाई | City buses are gathering dust in Bhilai, wheels have disappeared | Patrika News

बालोद:भिलाई में धूल खा रही सिटी बसें, पहिये भी हो गए गायब, स्वीकृति के बाद भी बालोद में नही दौड़ पाई

locationबालोदPublished: Feb 27, 2021 06:40:10 pm

बालोद को जिला बने 8 साल हो गए। गुंडरदेही को छोड़ जिला मुख्यालय सहित दल्लीराजहरा, गुरुर, डौंडीलोहारा की रूटों पर सिटी बस का संचालन आज तक नहीं हो पाया।

बालोद:भिलाई में धूल खा रही सिटी बसें, पहिये भी हो गए गायब, स्वीकृति के बाद भी बालोद में नही दौड़ पाई

बालोद:भिलाई में धूल खा रही सिटी बसें, पहिये भी हो गए गायब, स्वीकृति के बाद भी बालोद में नही दौड़ पाई

बालोद. बालोद को जिला बने 8 साल हो गए। गुंडरदेही को छोड़ जिला मुख्यालय सहित दल्लीराजहरा, गुरुर, डौंडीलोहारा की रूटों पर सिटी बस का संचालन आज तक नहीं हो पाया। यात्रियों को सिटी बस से सस्ते दाम पर सफर के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शासन ने बालोद तक सिटी बस संचालन की रूपरेखा तीन साल पहले 2017 में तैयार की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में की गई थी सिटी बस की व्यवस्था
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में बड़ी संख्या में सिटी बस की व्यवस्था की गई थी, लेकिन दो दर्जन से अधिक सिटी बसें सुपेला भिलाई के एक परिसर में सड़ रही हैं। आज भी लोग मांग कर रहे हैं कि दुर्ग, भिलाई, रायपुर की तर्ज पर सिटी बस का संचालन जिले में भी हो। आरटीओ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। जिससे जिलेवासियों में मायूसी है।

नगर पालिका ने भी की थी सिटी बस चलाने की मांग
बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष व सीएमओ ने भी जिला मुख्यालय में सिटी बस चलाने शासन व परिवहन विभाग को पत्र लिखा था। शासन व परिवहन विभाग से भी जिले में सिटी बस का संचालन करने की तैयारी भी शुरू हो गई थी, लेकिन अचानक सिटी बस को बालोद व जिले के अन्य रूटों में चलाने की योजना फेल हो गई।

भिलाई में चोरी हो रहे बस के कलपुर्जे
आश्चर्य की बात यह है कि तीन साल पहले मिली स्वीकृति के बाद भी इन बसों का संचालन जिले के रूट पर नहीं हो रहा। भिलाई के सुपेला में दो दर्जन से अधिक नई सिटी बस एक परिसर में रखी हुई हैं। इन सिटी बसों की देखरेख के अभाव में चोर सिटी बस के पहिए व कलपुर्जे को ही निकाल रहें हैं। इन बसों का संचालन कर देते तो बस का उपयोग भी होता व लोगों को इसका लाभ भी मिलता।

सस्ती यात्रा का सपना भी अधूरा
सिटी बस का संचालन जिले में होने से बड़े शहरों की तरह भी यात्रियों को बस के सफर में कम किराया देना पड़ता। सस्ते व सुगम यात्रा कर सकते। लेकिन यात्री महंगे दाम पर सफर कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में तो बस ही हाउसफुल हो जाती है और ठंूस-ठूंस कर यात्री भरे जाते हैं। महंगे दाम के बाद भी यात्रियों को सुगम यात्रा नसीब नहीं होती।

गुंडरदेही तक ही सिटी बस का संचालन
वर्तमान में सिर्फ जिले के गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय तक ही सिटी बस का संचालन हो रहा है। दुर्ग से सिटी बस गुंडरदेही तक ही चलती है। गुंडरदेही से आगे बालोद जिला मुख्यालय तक सिटी बस का संचालन अभी तक नहीं किया जा सका। यह मामला कहां और क्यों अटका है, इसकी भी कोई जानकारी विभाग नहीं दे पाया है।

बड़ी संख्या में लोग जाते हैं दुर्ग-भिलाई और रायपुर
जिला मुख्यालय के बस स्टैंड से ही रोजना दो सौ से अधिक लोग दुर्ग-भिलाई, रायपुर तक सफर करते हैं। जिला मुख्यालय के अलावा दल्लीराजहरा में भी सिटी बस संचालन की मांग 5 से 6 वर्षों से चल रही है। सिटी बस के संचालन के लिए जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए, लेकिन वे भी मौन हैं।

शासन-प्रशासन की अनुमति के बाद चलाई जाएगी सिटी बस
जिला परिवहन अधिकारी बालोद प्रवीण ठाकुर ने बताया कि जिले में सिटी बस के संचालन की योजना थी। तैयारी भी पूरी कर ली थी। हमने भी शासन को पत्र लिखा है। अब शासन व प्रशासन की अनुमति के बाद ही सिटी बस चलाई जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो