scriptसीडी कांड, CM का पुतला फूंकते हुए कांग्रेसियों ने कहा हमारे नेता बघेल ने तो सिर्फ सीडी बांटी है…रविंद्र चौबे गिरफ्तार | Congress protest in Balod, Bemetara | Patrika News

सीडी कांड, CM का पुतला फूंकते हुए कांग्रेसियों ने कहा हमारे नेता बघेल ने तो सिर्फ सीडी बांटी है…रविंद्र चौबे गिरफ्तार

locationबालोदPublished: Sep 26, 2018 04:38:07 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि सीडी भाजपा ने बनाया, सीडी में भाजपा के लोग शामिल हैं। हमारे कांग्रेस अध्यक्ष ने केवल सीडी बांटा है।

patrika

सीडी कांड, CM का पुतला फूंकते हुए कांग्रेसियों ने कहा हमारे नेता बघेल ने तो सिर्फ सीडी बांटी है…रविंद्र चौबे गिरफ्तार

बालोद. बालोद नगर कांग्रेस भवन में ब्लॅाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सीएम डॉ. रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस भवन से कांग्रेसी बुधवार पुतला लेकर निकले और जयस्तंभ चौक पहुंचकर पुतला दहन कर दिया। इस दौरान पुतला बुझाने को लेकर पुलिस की कश्मकश देखने को मिली। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेसी पुतला फूंकने में कामयाब हो गए।
Read more: Breaking: बेमेतरा में CM को काला झंडा दिखाने निकले 70 कांग्रेसी गिरफ्तार, कबीरधाम में कांग्रेसियों को पुलिस ने घर से उठाया ….

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि सीडी भाजपा ने बनाया, सीडी में भाजपा के लोग शामिल हैं। हमारे कांग्रेस अध्यक्ष ने केवल सीडी बांटा है। जिसे विद्वेष पूर्ण ढंग से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्ता शासन का दुरुपयोग कर रही है।
कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। रमन सरकार को नीतियां को जमकर कोसा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेडिय़ा, पुरुषोत्तम पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
बेमेतरा में रविंद्र चौबे ने दी गिरफ्तारी
कांग्रेसियों के जेल भरो आंदोलन के तहत बेमेतरा में बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी। उन्होंने रमन सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पीसीसी चीफ भूपेश बघेल की जल्द रिहाई की मांग की। इसके पहले कांग्रेसियों ने बेमेतरा और साजा में सीएम डॉ. रमन सिंह की सभा पूर्व उग्र प्रदर्शन किया।
जोगी कांग्रेसी भी उतरे मैदान में
साजा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं के आगमन स्थल से 100 मीटर दूरी पर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री का विरोध किया। विरोध कर रहे जोगी कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो