scriptContract employees started indefinite strike, work stalled | contract worker strike : सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की, कामकाज ठप | Patrika News

contract worker strike : सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की, कामकाज ठप

locationबालोदPublished: Jul 03, 2023 10:54:34 pm

balod patrika news छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई। जिला मुख्यालय के जय स्तम्भ चौक के पास बैठकर हड़ताल की। जिले के लगभग 750 से अधिक संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभागीय कामकाज ठप हो गया।

जिले के 750 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर, पहले दिन मेहंदी और काली पट्टी लगाई
750 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर, पहले दिन मेहंदी लगाई

बालोद. छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई। जिला मुख्यालय के जय स्तम्भ चौक के पास बैठकर हड़ताल की। जिले के लगभग 750 से अधिक संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभागीय कामकाज ठप हो गया। सबसे ज्यादा स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग व जिला पंचायत में कामकाज प्रभावित हुआ। आंदोलन के प्रथम दिवस महिला कर्मचारियों ने नियमितीकरण के लिए मेहंदी एवं काली पट्टी लगाकर धरना प्रदर्शन किया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.