scriptएक गांव से काटते हुए दूसरे गांव तक पहुंचा कुत्ता, बच्चे सहित आधा दर्जन लोगों को काटा, गांवों में फैल गई दहशत | Crazy dog cut half a dozen people including children | Patrika News

एक गांव से काटते हुए दूसरे गांव तक पहुंचा कुत्ता, बच्चे सहित आधा दर्जन लोगों को काटा, गांवों में फैल गई दहशत

locationबालोदPublished: Mar 20, 2019 12:15:56 am

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम सिकोसा, मनहोरा सहित आधा दर्जन गांवों में एक कुत्ते ने दर्जनभर लोगों को काट कर दहशत फैला दिया है। एक गांव से लोगों को काटते हुए कुत्ता आगे बढ़ते हुए दूसरे गांव पहुंचा और काम कर रहे लोगों पर झपट पड़ा।

balod patrika

एक गांव से काटते हुए दूसरे गांव तक पहुंचा कुत्ता, बच्चे सहित आधा दर्जन लोगों को काटा, गांवों में फैल गई दहशत

बालोद/कचांदुर @ patrika . गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम सिकोसा, मनहोरा सहित आधा दर्जन गांवों में एक कुत्ते ने दर्जनभर लोगों को काट कर दहशत फैला दिया है। एक गांव से लोगों को काटते हुए कुत्ता आगे बढ़ते हुए दूसरे गांव पहुंचा और काम कर रहे लोगों पर झपट पड़ा। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सा कराई गई। @ patrika . यह घटना दोपहर 2.30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार खेत में निंदाई कर रही तीन महिलाओं को पहले एक पागल कुत्ते ने काट दिया। इस दौरान महिलाएं सहित बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही लाया गया जहां उपचार किया गया।

भगाया तो दोनों पैर के सहारे खड़े होकर मुंह को नोचा
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिकोसा निवासी जयंतरीन बाई निषाद (60), लता बाई निषाद (23), राजीम यादव (35) जो मनहोरा गांव के खेत में कृषि कार्य कर रही थी। इस दौरान एक काले रंग का कुत्ता खेत में आकर अचानक महिलाओं पर झपटा। भगाने की कोशिश की गई तो कुत्ता दोनों पैर पर खड़े होकर सिर पर चढ़ गया और दो महिलाओं के मुंह को नोच दिया। वहीं एक महिला के हाथ को दांत से पकड़ लिया। वहीं अन्य घायलों में

भगाया तो पैरी-सिकोसा की ओर भागा
जानकारी अनुसार पागल कुत्ता उन महिलाओं को ऐसा पकड़ा कि छुड़वाने पर भी नहीं छोड़ रहा था। वहीं काम करने वालों ने मारकर भगाने की कोशिश की तब जाकर कुत्ता भागा। वह आगे ग्राम पैरी, सिकोसा की ओर भाग गया। घायलों को सिकोसा निवासी धनंजय पिपरिया, दिव्या विजय ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही लाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

गुंडरदेही अस्पताल में लगाया गया रैबिज का इंजेक्शन
घायल जयंती भाई ने बताया कुत्ता अचानक दौड़ते आया और दोनों पैर के सहारे खड़े होकर सीधा उनके सिर को पकड़ लिया। छुड़ाने की कोशिश की तो एक के बाद एक महिलओं के बांया हाथ को नोच लिया। डॉक्टर पुष्पेंद्र अग्रवाल ने अस्पताल में रैबिज का इंजेक्शन एवं एंटीबायोटिक व दर्द का इंजेक्शन लगाकर चिकित्सा की। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ऐसी घटना लगातार सामने आ रही है।

कई गांवों के पालतू कुत्तों को भी काटा
उसके कुछ घंटे बाद यह भी जानकारी मिली कि पागल कुत्ते ने आसपास के ग्राम नवागांव, धनगांव, चौरेल के लगभग दर्जनभर कुत्तों को काट लिया है। पागल कुत्ता ग्रामीणों की पकड़ से बाहर है। इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में दगशत का माहौल है।

ग्राम चौरेल के आधा दर्जन लोगों को नोचा
पागल कुत्ते ने ग्राम चौरेल के शिवकुमार देशमुख, बृजलाल चंद्राकर, गोविंद साहू, कल्लू यादव एवं पांच वर्ष के रूद्र साहू को पीठ एवं हाथ पर जमकर नोच दिया है। ग्रामीणों ने बताया 2 साल पहले उसी गांव में 20 लोगों को पागल कुत्ते ने काटा था, उस दौरान मरीज ले जाने के लिए शासकीय एंबुलेंस में जगह नहीं थी। उस क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटना हो रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
सरपंच पति लक्ष्मण ठाकुर ने बताया कुत्ता काटे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं धनगांव सरपंच पति उत्तम निषाद ने बताया अब कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आम लोगों से अनुरोध है कि लावारिस कुत्तों को देखकर उन्हें प्रशासन को सूचना दे।

ट्रेंडिंग वीडियो