मंगचुआ थाना प्रभारी दिलीप नाग ने बताया कि कृष्णा शराबी था, उसने शादी भी नहीं की थी। शराब के नशे में आता और गोविंद की पत्नी के साथ छेडख़ानी करता था। क्योंकि वह घर पर अकेली रहती थी। गोविंद काम पर चला जाता था। 18 अप्रैल को गोविंद अचानक जल्दी घर आ गया। कृष्णा उसकी पत्नी से छेडख़ानी कर रहा था। इसके बाद दोनों में विवाद और मारपीट हो गई। कृष्णा जमीन में गिर गया। चोट लगने से उसकी मौत हो गई। गोविंद ने गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया।