scriptभ्रष्ष्टाचार: नगर पालिका में 7 हजार की चेयर 12 हजार में खरीदी, भड़के पार्षद ने अधिकारी के पास दर्ज कराई आपत्ति | Disturbance in chair purchase in Dallirajhara Municipality | Patrika News

भ्रष्ष्टाचार: नगर पालिका में 7 हजार की चेयर 12 हजार में खरीदी, भड़के पार्षद ने अधिकारी के पास दर्ज कराई आपत्ति

locationबालोदPublished: Sep 13, 2021 11:36:38 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

दल्लीराजहरा नगरपालिका ने पार्षद निधि से वार्ड-3 के लिए थ्री सीटर स्टील चेयर को बाजार दर से अधिक में खरीदा है। इसकी शिकायत वार्ड पार्षद सोनी दुबे ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से की है।

भ्रष्ष्टाचार: नगर पालिका में 7 हजार की चेयर 12 हजार में खरीदी, भड़के पार्षद ने अधिकारी के पास दर्ज कराई आपत्ति

भ्रष्ष्टाचार: नगर पालिका में 7 हजार की चेयर 12 हजार में खरीदी, भड़के पार्षद ने अधिकारी के पास दर्ज कराई आपत्ति

बालोद/दल्लीराजहरा. जिले के दल्लीराजहरा नगरपालिका ने पार्षद निधि से वार्ड-3 के लिए थ्री सीटर स्टील चेयर को बाजार दर से अधिक में खरीदा है। इसकी शिकायत वार्ड पार्षद सोनी दुबे ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से की है। साथ ही इस खरीदी पर रोक लगाने की मांग की है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में पार्षद सोनी दुबे ने बताया कि पार्षद निधि से 5 थ्री सीटर मंगाने 35 हजार रुपए की अनुशंसा की गई थी। जिसके बाद जेएम पोर्टल के माध्यम से खरीदी की जा रही है। जबकि शासन ने खुली निविदा करवाने की छूट दी है। शासन की ओर से जेएम पोर्टल से खरीदी बंद करने का आदेश होने के बाद भी आपने लगभग 18 लाख रुपए की खरीदी जेएम पोर्टल के माध्यम से बाजार दर से अधिक में खरीदी की है।
यह भी पढ़ें
शिक्षा मद की राशि का घोटाला करने वाले एचएम ने मानी गलती पर शिक्षा विभाग मेहरबान, कार्रवाई में टाल-मटोल
….

शासन के पैसों की बर्बादी
पार्षद ने आगे कहा कि आप लोग ठेकेदारों अथवा फर्म से बाजार मूल्य से अधिक दर पर खरीदी करते हैं। दर स्वीकृत करने से पूर्व इनका बाजार मूल्य पता किए बिना अधिक दर पर स्वीकृत कर दिया जाता है। जब इन वस्तुओं की दर लोग खुले बाजार मेंं पता करते हैं और सोशल मीडिया में डालते हैं तो आमजनता पार्षदों पर सीधा भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ देती है। वहीं नगरपालिका अधिकारियोंं के कमीशनखोरी के चक्कर में पार्षद बदनाम होते हैं। शासन के पैसों की भी बर्बादी होती है। इसलिए हमारी पार्षद निधि से थ्री सीटर स्टील चेयर को बाजार दर से अधिक में खरीदी नहीं करें।
शासन के पैसों की हो रही बर्बादी
पार्षद सोनी दुबे ने कहा कि एक नग थ्री सीटर स्टील चेयर का बाजार मूल्य 7 हजार रुपए है। नगरपालिका ने 12 हजार रुपए प्रति नग की दर से खरीदी की है। स्पष्ट है कि बाजार दर से अधिक मेेंं खरीदी कर नगरपालिका ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर शासन के पैसों का दुरुपयोग किया है।
मांगी थी जानकारी
पार्षद ने कहा कि उन्होंने 22 जुलाई को जनसूचना अधिकारी नगरपालिका को आवेदन देकर मेरी पार्षद निधि से हुए समस्त कार्यों की निविदा एवं भुगतान से संबंधित जानकारी मांगी थी। जनसूचना अधिकारी ने समयावधि पर जानकारी नहीं दी। उन्होंने 28 अगस्त को नारायण साहू प्रथम अपीलीय अधिकारी नगरपालिका को आवेदन देकर उनकी पार्षद निधि से हुए समस्त कार्यों के निविदा एवं भुगतान से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी देने निवेदन किया था। लेकिन समयावधि समाप्त होने के बाद भी नगरपालिका के जनसूचना अधिकारी ने जानकारी नहीं दी। इसलिए इस विषय पर सुनवाई की जाए। जनसूचना अधिकारी को मुझे सूचना प्रदान करने आदेशित किया जाए।
बाजार मूल्य के हिसाब से की गई है खरीदी
वार्ड पार्षद ने बताया कि उन्होंने वार्ड-3 के लिए 5 नग थ्री सीटर स्टील चेयर के लिए 35 हजार रुपए की अनुशंसा की थी। उन्हें सिर्फ दो नग थ्री सीटर स्टील चेयर नगरपालिका दे रही थी, जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया है। वह थ्री सीटर स्टील चेयर पालिका कार्यालय के भंडार शाखा मेंं रखी हुई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि सामान की खरीदी बाजार मूल्य के हिसाब से की गई है। गुणवत्तायुक्त सामान की खरीदी की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो