scriptDue to mild weather, chances of rain, sacks of paddy will get wet | मौसम में नरमी के कारण बारिश के आसार, परिवहन नहीं हुआ तो भीग जाएंगी धान की बोरियां | Patrika News

मौसम में नरमी के कारण बारिश के आसार, परिवहन नहीं हुआ तो भीग जाएंगी धान की बोरियां

locationबालोदPublished: Nov 04, 2023 11:20:48 pm

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई है। पर बदली ने किसानों के साथ प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जिले में तीन दिनों में कुल 1 लाख 28 हजार 628 क्विंटल धान बेचे हैं। एक भी धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं किया है।

तीन दिनों में 4080 किसानों से 1.28 लाख क्विंटल धान की खरीदी
बारिश का डर, अभी तक नहीं हुआ धान का उठाव

बालोद. जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई है। पर बदली ने किसानों के साथ प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों में जिले में तीन दिनों में 4080 किसानों ने कुल 1 लाख 28 हजार 628 क्विंटल धान बेचे हैं। यानी जिले में 28 करोड़ 32 लाख 8739.20 रुपए का धान की खरीदी हुई है। पर धान की बोरियां अभी भी खुले में पड़ी हैं। डीएमओ द्वारा अभी तक जिले के एक भी धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं किया है। वहीं धान परिवहन की तैयारी डीएमओ कर रही है। फिलहाल किसान धान की कटाई व मिंजाई तथा दिवाली की तैयारी में व्यस्त हैं। ऐसे में अब जिले में दिवाली के बाद ही धान की बंपर आवक धान खरीदी केंद्रों में होगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.