हाथियों ने दो साल में कितना नुकसान पहुंचाया
6 लाख रुपए मुआवजा दिया गया - एक व्यक्ति को हाथियों ने कुचल कर मार डाला। इस प्रकरण में कुल 6 लाख रुपए मुआवजा दिया गया। वहीं 359 किसानों के 153.248 हेक्टेयर रकबा को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग ने इन किसानों को 28 लाख 39 हजार 81 रुपए का मुआवजा दिया गया। इसी तरह पशु हानि के तीन प्रकरणों में 16 हजार का मुआवजा दिया। वहीं 21 मकानों को भी हाथियों ने तोड़ा, जिसका एक लाख 73 हजार रुपए का मुआवजा दिया। अन्य हानि के 12 प्रकरण में कुल 92 हजार 150 का मुआवजा दिया। इस तरह कुल 396 प्रकरणों में 37 लाख 20 हजार 831 रुपए का मुआवजा दिया गया।
दो व्यक्तियों को हाथियों ने कुचल दिया - दो व्यक्तियों को हाथियों ने कुचल दिया। प्रकरण में कुल 12 लाख रुपए मुआवजा दिया गया। वहीं 552 किसानों के 216 हेक्टेयर रकबा को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग ने इन किसानों को 48 लाख 33 हजार 94 रुपए का मुआवजा दिया। इसी तरह घायल के एक प्रकरण में 28 हजार रुपए का मुआवजा। वहीं 77 मकानों को भी हाथियों ने तोड़ा, जिसका 13 लाख 45 हजार 900 रुपए का मुआवजा दिया। वहीं अन्य हानि के 107 प्रकरण में कुल 11 लाख 38 हजार 640 का मुआवजा दिया गया। इस तरह कुल 739 प्रकरणों में 85 लाख 45 हजार 725 रुपए का मुआवजा दिया गया।
जून में नुकसान का आंकड़ा जुटा रहे
वन विभाग जून में हाथियों ने कितना नुकसान पहुंचाया है। इसका आंकड़ा अभी वन विभाग के पास नहीं है। हालांकि वन विभाग जून में हाथियों के फसल नुकसान व मकान हानि की रिपोर्ट बना रहा है।
हाथियों के नजदीक न जाएं, न वीडियो बनाएं
वन विभाग के डीएफओ आयुष जैन ने कहा कि हाथियों को जिले के जंगल से निकालने कई उपाय किए, लेकिन हाथियों को जंगल अनुकूल लगा। हाथियों का आना जाना लगा रहेगा। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। हाथियों के नजदीक न जाएं, न ही वीडियो बनाएं। सावधानी बरतें, लापरवाही न करें।