बालोदPublished: Dec 04, 2022 11:25:56 pm
Chandra Kishor Deshmukh
बालोद जिले के दिव्यांगों के लिए बड़ी खुश खबर सामने आई है। नकली अंग के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला मुख्यालय के सिवनी में संचालित समाज कल्याण विभाग कार्यालय के पास ही शासन ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निर्माण किया है। इसे दिव्यांगों के लिए खोल दिया गया है। केंद्र का उद्घाटन जून में मंत्री अनिला भेंडिया ने किया था। अब नकली अंग बनाने का कार्य दिसंबर से शुरू किया गया है।
बालोद. जिले के दिव्यांगों के लिए बड़ी खुश खबर सामने आई है। नकली अंग के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला मुख्यालय के सिवनी में संचालित समाज कल्याण विभाग कार्यालय के पास ही शासन ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निर्माण किया है। इसे दिव्यांगों के लिए खोल दिया गया है। केंद्र का उद्घाटन जून में मंत्री अनिला भेंडिया ने किया था। अब नकली अंग बनाने का कार्य दिसंबर से शुरू किया गया है। इस दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जरूरतमंद दिव्यांगों के लिए नकली अंग बनाया जाएगा, जिससे दिव्यांग आसानी से चल फिर सकेंगे। यह अंग नि:शुल्क दिया जाएगा। वर्तमान में नकली अंग के लिए दिव्यांगों को दुर्ग, भिलाई, रायपुर तक का सफर करना पड़ता था। अच्छी बात यह है कि केंद्र में पांच दिव्यांग के नकली पैर व हाथ का निर्माण कर वितरित भी कर चुके हैं।