scriptFour bier arose together in Dubchera | दुबचेरा में एक साथ उठी चार अर्थी : गांव में पहली बार ऐसा नजारा देख सभी की आंखें नम थी | Patrika News

दुबचेरा में एक साथ उठी चार अर्थी : गांव में पहली बार ऐसा नजारा देख सभी की आंखें नम थी

locationबालोदPublished: Mar 11, 2023 10:40:09 pm

डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुबचेरा में एक साथ चार लोगों की अर्थी निकली तो पूरा गांव रो पड़ा। डौंडी विकासखंड स्थित ग्राम मरकाटोला के पास शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने कार व मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 5 मृतकों में से 4 लोग ग्राम दुबचेरा के निवासी है।

सभी गांव में होली मनाने आए थे, वापस नारायणपुर जाते समय ट्रक से टक्कर में हो गई मौत
दुबचेरा में एक साथ उठी चार अर्थी : गांव में पहली बार ऐसा नजारा देख सभी की आंखें नम थी

बालोद. डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुबचेरा में एक साथ चार लोगों की अर्थी निकली तो पूरा गांव रो पड़ा। डौंडी विकासखंड स्थित ग्राम मरकाटोला के पास शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने कार व मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 5 मृतकों में से 4 लोग ग्राम दुबचेरा के निवासी है। शनिवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव गांव लाए गए। परिजनों को अंतिम दर्शन कराकर एक साथ चारों अर्थी उठी। पूरे गांव में मातम पसरा था। मुक्तिधाम में चारों की अर्थी सजी और दाह संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन व जनप्रतिनिधियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.