30 किलो वर्मी कंपोस्ट भर्ती वाली बोरी में 6 से 8 किलो खाद कम मिल रही, भुगतान पूरा ले रहे
बालोदPublished: Feb 20, 2023 10:34:56 pm
बालोद जिले में वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसान ठगे जा रहे हैं। किसानों को 30 किलो भर्ती वाली बोरी में 22 से 24 किलो खाद मिल रही है। यानी एक बोरी वर्मी कंपोस्ट में 6 से 8 किलो कमी है। किसान 10 रुपए की दर से 30 किलो कंपोस्ट का भुगतान कर रहे हैं।


30 किलो वर्मी कंपोस्ट भर्ती वाली बोरी में 6 से 8 किलो खाद कम मिल रही, भुगतान पूरा ले रहे
बालोद. जिले में वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसान ठगे जा रहे हैं। किसानों को 30 किलो भर्ती वाली बोरी में 22 से 24 किलो खाद मिल रही है। यानी एक बोरी वर्मी कंपोस्ट में 6 से 8 किलो कमी है। किसान 10 रुपए की दर से 30 किलो कंपोस्ट का भुगतान कर रहे हैं। यह मामला सभी जगह नहीं है, लेकिन जहां हो रहा है, वहां बहुत ज्यादा हो रहा है। किसान ने खाद 26 दिन पहले बालोद सोसायटी से खरीदा था। फिर भी इतना ज्यादा अंतर आना समझ से परे है। ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। बालोद सेवा सहकारी समिति में नयापारा के किसान खेमलाल साहू को 50 बोरी वर्मी कंपोस्ट दिया गया था। उन्होंने 300 रुपए प्रति बोरी की दर से कुल 15 हजार रुपए का भुगतान किया। घर आने के बाद दोबारा तौल किया तो बोरी में 22 से 24 किलो वर्मी कंपोस्ट निकला। उन्होंने 20 बोरी को तौला, सभी में यही शिकायत मिली।