बालोद

Video: हाथों की मेेहंदी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि उजड़ गया नई दुल्हन का सुहाग, शादी घर में पसरा मातम

जिस घर में एक दिन पहले दूल्हा, नई दुल्हन लेकर खुशी-खुशी आया था आज उसी घर से उसकी अर्थी बाहर निकली तो देखने वाले लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

बालोदMay 16, 2019 / 05:00 pm

Dakshi Sahu

Video: हाथों की मेेहंदी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि उजड़ गया नई दुल्हन का सुहाग, शादी घर में पसरा मातम

बालोद. जिस घर में एक दिन पहले दूल्हा, नई दुल्हन लेकर खुशी-खुशी आया था आज उसी घर से उसकी अर्थी बाहर निकली तो देखने वाले लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
यह दिलदहला देने वाली घटना गुण्डरदेही विकास खण्ड के ग्राम ढाबाडीह की है। जहां कूलर में पानी डालते वक्त करंट लगने से दूल्हा भुवन लाल, उम्र 28 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।
 

भाई-बहन की एक साथ हुई थी शादी
ग्राम ढाबाडीह में मृतक भुवन और उसकी बहन की एक साथ शादी हुई थी। घटना के दिन घर के सभी लोग बहन के ससुराल चौथिया गए थे। इसी बीच मृतक अपने कमरे के कूलर में पानी डाल रहा था। अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई । पलभर में शादी घर में मातम पसर गया।
दुल्हन की तबीयत बिगड़ी
पति को ठीक से देख भी नहीं पाई थी और उसकी मौत की खबर से नई दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को जब जिला अस्पताल से दूल्हे का शव लाया गया तब अंतिम संस्कार की सभी रस्म अदा की गई। इस दौरान दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर वाले भी बेटे की मौत से सदमे में हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.