बालोदPublished: Aug 14, 2023 05:39:19 pm
Chandra Kishor Deshmukh
पांडेपारा व जवाहर पारा के मध्य में लगभग 18 साल पुराना आधा अधूरा शौचालय है। ठेकेदार काम छोड़कर चले गया। लाखों की लागत से शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। यह शौचालय जर्जर होने के बाद भी नगर पालिका इसे तोड़ नहीं रही है। यह कमजोर होकर गिर रहा है।
बालोद. नगर पालिका अंतर्गत पांडेपारा व जवाहर पारा के मध्य में लगभग 18 साल पुराना आधा अधूरा शौचालय है। ठेकेदार काम छोड़कर चले गया। लाखों की लागत से शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। यह शौचालय जर्जर होने के बाद भी नगर पालिका इसे तोड़ नहीं रही है। यह कमजोर होकर गिर रहा है। वहीं वार्डवासी चाह रहे हैं कि इस शौचालय को तोड़ा जाए। अभी नगर पालिका इस बारे में पहल नहीं कर रही है। अनदेखी कभी भी भारी पड़ सकती है।