बालोदPublished: Nov 04, 2023 05:03:49 pm
Chandra Kishor Deshmukh
अंबेडकर चौक से कन्हारपुरी तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। रोज राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और क्षेत्रवासी धूल से परेशान है।
बालोद/गुरुर. अंबेडकर चौक से कन्हारपुरी तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। रोज राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और क्षेत्रवासी धूल से परेशान है। कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं हो रहा है। सड़क निर्माण के पूर्व प्रधानमंत्री सड़क विभाग से एनओसी नहीं ली गई है। नगर पंचायत 85 लाख से 1500 मीटर लंबा सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहा है। कार्य में पारदर्शिता का अभाव है। मौके पर सूचना बोर्ड नहीं लगा है। ड्रांइग-डिजाइन भी सार्वजनिक नहीं है।