बालोदPublished: Nov 19, 2022 10:15:00 pm
Chandra Kishor Deshmukh
बालोद जिले में धान कटाई-मिंजाई के साथ सिंचाई साधन संपन्न किसान अब रबी फसल लेने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि खरीफ सीजन की धान कटाई अभी भी बाकी है। खेतों में थरहा (नर्सरी) लगाने और बोआई का कार्य शुरू हो गया है। सुबह से किसान मजदूरों के साथ खेतों में पहुंचकर साफ-सफाई में जुटे हैं।
बालोद. जिले में धान कटाई-मिंजाई के साथ सिंचाई साधन संपन्न किसान अब रबी फसल लेने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि खरीफ सीजन की धान कटाई अभी भी बाकी है। खेतों में थरहा (नर्सरी) लगाने और बोआई का कार्य शुरू हो गया है। सुबह से किसान मजदूरों के साथ खेतों में पहुंचकर साफ-सफाई में जुटे हैं। पानी की किल्लत को देखते हुए सरकार ने किसानों से रबी सीजन में धान की फसल नहीं लेने की अपील की है, इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। खेतों में पराली (नरई) को जलाकर जुताई के लिए तैयार करने से गांव-गांव के खेत-खार में आग लगाई जा रही है।