बालोदPublished: Jul 10, 2023 10:55:38 pm
Chandra Kishor Deshmukh
उसरवारा के पूर्व माध्यमिक शाला में छात्राओं से दूसरे कार्य कराए जा रहे हैं। छात्राएं पढ़ाई छोड़कर विद्यालय में पानी भरते दिखे। मध्याह्न भोजन में कुछ छात्राओं से भोजन परोसने का कार्य कराया जा रहा है।
बालोद/गुरुर. पूर्व माध्यमिक शाला उसरवारा में छात्राओं से दूसरे कार्य कराए जा रहे हैं। छात्राएं पढ़ाई छोड़कर विद्यालय में पानी भरते दिखे। मध्याह्न भोजन में कुछ छात्राओं से भोजन परोसने का कार्य कराया जा रहा है। शाला में एक स्वीपर है। वह सुबह सफाई कर पानी भरकर चला जाता है। इसके बाद पानी कम भरने के कारण छात्र-छात्राओं से पानी भरवाया जाता है, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित होती है।