scriptप्यार में पागल आशिक को लड़की के घरवालों ने भेजा जेल, जमानत पर रिहा होकर प्रेमिका के साथ खा लिया जहर | Lover couple attempted suicide in Balod, police rushed to hospital | Patrika News

प्यार में पागल आशिक को लड़की के घरवालों ने भेजा जेल, जमानत पर रिहा होकर प्रेमिका के साथ खा लिया जहर

locationबालोदPublished: Mar 16, 2020 10:55:40 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

कम उम्र के कारण शादी नहीं होने से नाराज प्रेमी व प्रेमिका ने एक साथ जीने व मरने की कसमें खाकर दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। (Balod police)

प्यार में पागल आशिक को लड़की के घरवालों ने भेजा जेल, जमानत पर रिहा होकर प्रेमिका के साथ खा लिया जहर

प्यार में पागल आशिक को लड़की के घरवालों ने भेजा जेल, जमानत पर रिहा होकर प्रेमिका के साथ खा लिया जहर

बालोद. कम उम्र के कारण शादी नहीं होने से नाराज प्रेमी व प्रेमिका ने एक साथ जीने व मरने की कसमें खाकर दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। समय पर परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर दोनों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति अभी सामान्य बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक यह मामला रविवार सुबह 6 बजे का है। बालोद थाना अंतर्गत गांव के 24 साल के प्रेमी युवक व साढ़े 17 साल की नाबालिग प्रेमिका ने गांव के ही तालाब के पास एक साथ जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों रात में घर से निकल गए थे।रविवार सुबह 6 बजे दोनों ने जहर सेवन कर लिया। गंभीर हालत में गांव के ही तालाब के पार में मिले।
जहर पीने के बाद चाचा को दी जानकारी
पुलिस के मुताबिक जहर पीने के बाद नाबालिग लड़की ने इस घटना की जानकारी मोबाइल से अपने चाचा को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फिर दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रेमी-प्रेमिका को एक ही वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है।
एक वर्ष पूर्व 376 के आरोप में गया था जेल
पुलिस से यह भी जानकारी मिली है कि लगभग सालभर पहले ही लड़की पक्ष वालों ने धारा 363, 376 का मामला दर्ज कराकर प्रेमी को जेल भी भिजवाया था, लेकिन जेल से जमानत पर छूटने के बाद दोनों के बीच फिर बात करने और मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। लड़के के साथ रह नहीं पाने के कारण दोनों ने मिलकर यह घातक कदम उठा लिया।
प्रेमिका ने कहा कि वह अपने प्रेमी के बिना नहीं रह सकती, उसे प्रेमी की जरूरत है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। कम उम्र के कारण प्रेमी के साथ नहीं रह पाना चिंता का विषय था। इसलिए अपने घर से थैले में कीटनाशक दवाई साथ लेकर आई और फिर दोनों ने एक साथ पी लिया। पुलिस बयान में भी दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने अपनी इच्छा से जहर सेवन करने की बात कही है।
मामले में प्रेमी ने कहा कि वह लड़की से पांच वर्षों से प्यार कर रहा है। प्यार में एक बार जेल भी गया, लड़की पक्ष ने मामला दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया था। जमानत पर छूट के आया। आज भी उससे प्यार करता हूं। शनिवार को लड़की ने फोन किया और मिलने की बात कही। फिर रात में ही दोनों के बीच फोन से ही शादी की उम्र नहीं होने के कारण शादी नहीं होने पर चिंता की गई। फिर दोनों ने मरने का फैसला किया। रविवार को सुबह 5 बजे दोनों अपने-अपने घर से निकल कर गांव के तालाब आ गए। थाना प्रभारी बालोद जीएस ठाकुर ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों जहर सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। दोनों का इलाज जारी है। मामले में दोनों का बयान लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो