संयुक्त खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अरविंदम चौधरी ने बताया कि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों दो साल से यूनिफार्म नहीं दिया गया है। इसी के विरोध में काम बंद आंदोलन को 4 घंटे 30 मिनट तक चलाया गया। सुबह लगभग 9.30 बजे दो अधिकारियों ने आंदोलन स्थल पर कर्मचारियों से चर्चा की।
इस चर्चा मेंं प्रबंधन की ओर से कहा गया कि 22 जुलाई से कर्मचारियों को मिलने वाला 2018 का यूनिफार्म तथा गरम कपड़ा वितरण कर दिया जाएगा। 23 जुलाई को संघ के प्रतिनिधियों को जानकारी दे दी जाएगी। इस आंदोलन से प्रबंधन को लगभग 2 हजार टन लौह अयस्क उत्पादन मेंं कमी आई। जिसका एहसास कराते हुए आंदोलनरत कर्मचारियों ने प्रबंधन से इस पाली में 1 घंटे 30 मिनट अतिरिक्त कार्य कर उस 2 हजार टन के घाटे की भरपाई की बात कही। इस आंदोलन में नरेन्द्र जनबंधु, एके पाठक, पुरुषोत्तम सिंह, होमन साहू, शिव चालके, निंटू दत्ता, संजय देवनाथा, मृत्युंजय सुतार, बीबी पांडे, आर मूर्ति, एसके नार्डे, एके मिश्रा, सत्यवान साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।