scriptBig Breaking: रात में युवती को दिया था जान से मारने की धमकी, सुबह घर में मिली जली हुई लाश | Murder case in Balod, Balod police, Balod crime news | Patrika News

Big Breaking: रात में युवती को दिया था जान से मारने की धमकी, सुबह घर में मिली जली हुई लाश

locationबालोदPublished: May 25, 2019 01:03:30 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

बीस साल की युवती की शनिवार सुबह घर में जली हुई लाश मिलने से ग्राम सिवनी में सनसनी फैल गई।

patrika

Big Breaking: रात में युवती को दिया था जान से मारने की धमकी, सुबह घर में मिली जली हुई लाश

बालोद. बीस साल की युवती की शनिवार सुबह घर में जली हुई लाश मिलने से ग्राम सिवनी में सनसनी फैल गई। सुबह 7 बजे घर से धुआं निकलता देख लोगों की नजर पड़ी तब तक युवती की संासे थम गई थी, लेकिन शव जल रहा था। लोगों की सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। जिस तरह से युवती की लाश मिली है, उससे हत्या का अंदाजा लगाया जा रहा है।
रात में दिया था कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी
मृत युवती की पहचान गीतांजलि यादव के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। उनके घर वाले काम पर चले गए थे। वहीं बीती रात मृत लड़की को कुछ लोगों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी थी। अल सुबह युवती की जली हुई लाश देखकर लोग इसे सीधे तौर मर्डर करार दे रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो