scriptNational flag hoisted everywhere, Harsh fire and parade performed | गणतंत्र दिवस : जगह-जगह फहराया राष्ट्रीय ध्वज, हर्ष फायर और परेड का हुआ प्रदर्शन | Patrika News

गणतंत्र दिवस : जगह-जगह फहराया राष्ट्रीय ध्वज, हर्ष फायर और परेड का हुआ प्रदर्शन

locationबालोदPublished: Jan 27, 2023 11:30:43 pm

बालोद जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शासकीय स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों व विभिन्न सामाजिक भवनों, प्रतिष्ठानों में शान से तिरंगा लहराया। मुख्य आयोजन सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हुआ।

गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मना: स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों, सामाजिक भवनों में फहराया तिरंगा
मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
बालोद. जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शासकीय स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों व विभिन्न सामाजिक भवनों, प्रतिष्ठानों में शान से तिरंगा लहराया। मुख्य आयोजन सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री का गणतंत्र दिवस पर संदेश का वाचन भी किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.