बालोदPublished: Aug 08, 2023 11:39:13 pm
Chandra Kishor Deshmukh
बालोद जिला मुख्यालय में बन रहे नेशनल हाइवे लोगों को लगभग एक साल से राहत कम बीमार कर रहा है। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। खामियाजा जिला मुख्यालय आने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
बालोद. जिला मुख्यालय में बन रहे नेशनल हाइवे लोगों को लगभग एक साल से राहत कम बीमार कर रहा है। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। खामियाजा जिला मुख्यालय आने वालों को भुगतना पड़ रहा है। अधूरे सड़क निर्माण से लोगों को धूल से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय में आने वालों को धूल का सामना करना पड़ रहा है। सुस्त गति से चल रहे नेशनल हाइवे निर्माण पर भी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध ली है। अधिकारी भी मौन हैं।