बालोदPublished: Jul 21, 2023 06:43:35 pm
Chandra Kishor Deshmukh
बालोद जिले के स्कूलों में बिना नियमित शिक्षक के बच्चों का भविष्य संवारा जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है शिक्षा विभाग किस तरह नींव कमजोर कर रहा है। जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में 17 प्राथमिक स्कूलों में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। ये स्कूल शिक्षक विहीन है।
बालोद. जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। स्कूल में बिना नियमित शिक्षक के बच्चों का भविष्य संवारा जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है शिक्षा विभाग किस तरह नींव कमजोर कर रहा है। जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में 17 प्राथमिक स्कूलों में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। ये स्कूल शिक्षक विहीन है। वहीं 105 प्राथमिक स्कूलों में एकल शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य संवारा जा रहा है। ऐसे में पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अब इन स्कूलों में अन्य स्कूलों के शिक्षकों की सेवा ली जा रही है। ऐसे स्कूलों के बच्चे पढ़ाई कम और खेलकूद कर रहे हैं।