scriptजमानत पर रिहा होकर नाबालिग प्रेमी दूसरी बार लॉकडाउन में भगा ले गया स्कूल में पढऩे वाली गर्लफ्रेंड को… | Police arrested minor boys in case of love affair in Balod | Patrika News
बालोद

जमानत पर रिहा होकर नाबालिग प्रेमी दूसरी बार लॉकडाउन में भगा ले गया स्कूल में पढऩे वाली गर्लफ्रेंड को…

कोतवाली थाना अंर्तगत गांव की नाबालिग लड़की को नाबालिग प्रेमी बाल संप्रेक्षण गृह से छूटने के बाद फिर से भगाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को दूसरी बार गिरफ्तार करके पुन: बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेज दिया।

बालोदMay 14, 2020 / 04:27 pm

Dakshi Sahu

जमानत पर रिहा होकर नाबालिग प्रेमी दूसरी बार लॉकडाउन में भगा ले गया स्कूल में पढऩे वाली गर्लफ्रेंड को...

जमानत पर रिहा होकर नाबालिग प्रेमी दूसरी बार लॉकडाउन में भगा ले गया स्कूल में पढऩे वाली गर्लफ्रेंड को…

बालोद. कोतवाली थाना अंर्तगत गांव की नाबालिग लड़की को नाबालिग प्रेमी बाल संप्रेक्षण गृह से छूटने के बाद फिर से भगाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को दूसरी बार गिरफ्तार करके पुन: बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेज दिया। दो महीने पहले नाबालिग प्रेमी लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही प्रेमिका को भगाकर अपने साथ ले गया था। लड़की को ग्रामीणों और रिश्तेदारों की नजर से बचाकर अपने ही घर में छुपा दिया था। लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरी बार 16 साल के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया। वहीं नाबालिग लड़की को अपने घर पर छुपाने के मामले पर चार अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की। उनकी गिरफ्तारी शेष है। (juvenile crime in balod)
चल रहा है प्रेम प्रसंग
यह मामला प्रेम प्रसंग का है, जहां नाबालिग लड़का व लड़की दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तीन माह पूर्व लड़का, लड़की को भगाकर ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को उनके रिश्तेदार के घर से पकड़ा था। नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेज दिया था। कुछ दिनों बाद जमानत में छूटने के बाद लड़की को नाबालिग दूसरी बार लॉकडाउन के बीच भगाकर ले गया।
घर में छुपा कर रखा था नाबालिग प्रेमिका को
पहली बार जब नाबालिग लड़के ने प्रेमिका को भगाया था तब उसे अपने परिजनों के घर छुपा दिया था। लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस जब लड़के के परिजनों से लड़की के बारे में पूछने गई तो उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। आरोपी नाबालिग लॉकडाउन में लड़की को कहीं नहीं ले जा सका तो पुलिस दोनों को पकड़ कर फिर थाने लाई। मामला दर्ज कर लिया।
शराब के नशे में पत्नी से मारपीट
बालोद जिले के गुंडरदेही थाना अंतर्गत बुधवार को ग्राम रुदा में शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पत्नी विमला बाई ने बताया कि उसका पति किराना दुकान चलाता है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे शराब पीकर घर आया। बोला कि तुम यहां मत रहो घर से निकल जाओ। मायके चले जाओ। मैंने जाने से मना कर दिया, तब बाहर निकलकर गाली देने लगा। मुझ पर शक करते हुए अलमारी के कांच के टुकड़े से बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर मारा। साथ ही हाथ मुक्के से मारपीट की। यही नहीं घर के गैस कार्ड, राशन कार्ड को फाड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो