scriptpond cleaning campaign | कांशीबन, कुंडी बरेज और छिंदही तालाब की सफाई पूरी, गंगासागर में फिर चलेगा अभियान | Patrika News

कांशीबन, कुंडी बरेज और छिंदही तालाब की सफाई पूरी, गंगासागर में फिर चलेगा अभियान

locationबालोदPublished: Sep 08, 2023 11:40:20 pm

बालोद जिला मुख्यालय के तालाबों की सफाई का अभियान नगर पालिका चला रही है। अब तक तीन तालाबों की सफाई हो चुकी है। जिस तालाब के सौंदर्यीकरण व सफाई के लिए नगर पालिका ने लाखों रुपए खर्च किए, उस गंगा सागर तालाब की सफाई के लिए वृहद रूप में सफाई अभियान फिर चलाने की योजना है। शनिवार से इसकी सफाई शुरू हो सकती है।

जिला मुख्यालय में तालाबों का सफाई अभियान
तालाब की सफाई करते मछुआरा

बालोद. जिला मुख्यालय के तालाबों की सफाई का अभियान नगर पालिका चला रही है। अब तक तीन तालाबों की सफाई हो चुकी है। जिस तालाब के सौंदर्यीकरण व सफाई के लिए नगर पालिका ने लाखों रुपए खर्च किए, उस गंगा सागर तालाब की सफाई के लिए वृहद रूप में सफाई अभियान फिर चलाने की योजना है। शनिवार से इसकी सफाई शुरू हो सकती है। (balod patrika) पत्रिका ने शहर के तालाबों की दयनीय स्थिति को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद पालिका योजना बनाकर तालाबों की सफाई करा रही है। अभी तक कांशीबन तालाब, कुंडी बरेज, आमा तालाब, छिंदही तालाब की सफाई पूरी हो चुकी है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.