scriptक्वारंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, कोविड ड्यूटी में तैनात आरक्षक को आया हार्टअटैक | Pregnant woman's health deteriorated at Quarantine Center in Balod | Patrika News

क्वारंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, कोविड ड्यूटी में तैनात आरक्षक को आया हार्टअटैक

locationबालोदPublished: May 20, 2020 01:20:59 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम खेरथा के शासकीय कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में एक 9 माह की गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथ ही पेट में दर्द भी होने लगा। (Coronavirus in chhattisgarh)

क्वारंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, कोविड ड्यूटी में तैनात आरक्षक को आया हार्टअटैक

क्वारंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, कोविड ड्यूटी में तैनात आरक्षक को आया हार्टअटैक

बालोद. जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम खेरथा के शासकीय कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में एक 9 माह की गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथ ही पेट में दर्द भी होने लगा। प्रसव पीड़ा मानकर तत्काल सोमवार देर शाम को महिला को जिला कोविड अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
गुजरात से लौटी है महिला 31 वर्षीय गर्भवती महिला बीते कुछ सप्ताह पहले ही सूरत, गुजरात से लौटी है। इसके बाद उसके पति व बच्चों को गांव के ही कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया था। सोमवार को शाम 6 बजे के करीब उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे तत्काल संजीवनी 108 से अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थिति देखकर करा सकते हैं प्रसव
दूसरे राज्य से आने के कारण इस महिला को अभी कोविड अस्पताल में ही स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रखा गया है। अभी अस्पताल में इस महिला के प्रसव को लेकर अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों के बीच चर्चा चल रही है। सिविल सर्जन डॉ. आरके श्रीमाली ने कहा कि महिला क्वारंटाइन सेंटर से आई है, लेकिन इसका प्रसव भी नजदीक है। यहां प्रसव पीड़ा होगी तो स्थिति देखकर प्रसव कराया जाएगा।
आरक्षक को ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा, रायपुर किया रेफर

डौंडीलोहारा में कोरोना ड्यूटी के दौरान डौंडीलोहारा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवान सिंह ध्रुव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से धमतरी रेफर किया गया। पुलिस सूत्रों की माने तो उन्हें दिल का दौरा पडऩे से यह स्थिति निर्मित हुई है। देर शाम उन्हें रायपुर रेफर किया गया। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस के उच्च अधिकारी ने जानकारी की पुष्टि भी की है।

ट्रेंडिंग वीडियो