scriptबाइक सवार दंपती को हाइवा ने कुचला, पहिए के नीचे सिर आने से पत्नी की मौत, घायल पति ने अस्पताल में तोड़ा दम | Road accident in Balod, death of husband and wife | Patrika News

बाइक सवार दंपती को हाइवा ने कुचला, पहिए के नीचे सिर आने से पत्नी की मौत, घायल पति ने अस्पताल में तोड़ा दम

locationबालोदPublished: Apr 22, 2021 11:30:42 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

Road Accident in Balod: बालोद-धमतरी मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।

बाइक सवार दंपती को हाइवा ने कुचला, पहिए के नीचे सिर आने से पत्नी की मौत, घायल पति ने अस्पताल में तोड़ा दम

बाइक सवार दंपती को हाइवा ने कुचला, पहिए के नीचे सिर आने से पत्नी की मौत, घायल पति ने अस्पताल में तोड़ा दम

बालोद/गुरुर. बालोद-धमतरी मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह गुरुर के पहले भरदा और तार्री के बीच पुल के पास की है। हाइवा के पहिए के नीचे सिर कुचलने से कन्हारपुरी निवासी पत्नी इला बाई साहू की मौके पर मौत हो गई। पति ओमकार साहू को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। धमतरी के बठेना अस्पताल में पति ने भी दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार दंपती बाइक से ग्राम कन्हारपुरी गांव अपने निवास से मूल गांव जामगांव बालोद की ओर जा रहे थे। इस बीच पुल के पास उन्होंने देखा कि बालोद की ओर से आ रही दो हाइवा आपस में ओवरटेक कर रहे हैं। उनसे बचने बाइक रोकी और उतर कर खुद को बचाने दोनों भागने लगे।
पुल में फंस गए पति-पत्नी
हाइवा के ओवरटेक और पुल संकरी होने के कारण दोनों पति-पत्नी पुल में ही फंस गए। हाइवा चालक ने जोर से उन्हें टक्कर मार दी। पत्नी का सिर हाइवा के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा चालक व हेल्पर बोरतरा से पकड़े गए। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। मृतक ओमकार प्राइवेट पशु चिकित्सक का काम करता था। राहगीरों ने दुर्घटना के बाद संजीवनी 108 से पहले घायल पति को गुरुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धमतरी रेफर किया गया। दोपहर 12 बजे पति की भी मौत हो गई।
बेटे ने लिखाई रिपोर्ट
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे गुरुर थाना प्रभारी अरुण नेताम, एसआई खगेंद्र पठारे, धनेश्वर साहू सहित अन्य स्टाफ रास्ता क्लीयर कराया। साथ ही महिला के शव को हटाया। कुछ देर तक पुल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मृतक के बेटे गजाधर साहू ने गुरुर थाने आकर मामले की रिपोर्ट लिखवाई। पुत्र गजाधर साहू निवासी बी-जामगांव ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने का मामला दर्ज कराया है।
ओवरटेक की होड़ ने ली दंपती की जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह घटना हुई। ड्राइवर आगे जाने की जल्दी में थे। इस चक्कर में पीछे चल रहे हाईवा चालक ने आगे वाले हाईवा को टक्कर मार दी। आगे वाला हाईवा अनबैलेंस हो गया और लहराने लगा। स्टेरिंग भी फेल हो गई। देखते-देखते जिस ओर महिला इला बाई जान बचाने पुल पर खड़ी थी, उसी ओर हाईवा दौडऩे लगा और उसे चपेट में ले लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो