scriptनगरीय निकाय चुनाव के पहले सरकार ने कार्यकर्ताओं को किया उपकृत, बालोद जिले में कौन-कौन बने एल्डरमैन देखिए सूची | See who became Alderman in Balod district | Patrika News

नगरीय निकाय चुनाव के पहले सरकार ने कार्यकर्ताओं को किया उपकृत, बालोद जिले में कौन-कौन बने एल्डरमैन देखिए सूची

locationबालोदPublished: Aug 11, 2019 12:06:55 am

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पहले चुनाव पर फतह हासिल करने पार्टी ने कमर कस ली है। हाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नियुक्त प्रदेश भर के नगरीय निकाय के आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बदलकर नई नियक्ति की गई है।

balod patrika

नगरीय निकाय चुनाव के पहले सरकार ने कार्यकर्ताओं को किया उपकृत, बालोद जिले में कौन-कौन बने एल्डरमैन देखिए सूची

बालोद @ patrika . राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पहले चुनाव पर फतह हासिल करने पार्टी ने कमर कस ली है। हाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नियुक्त प्रदेश भर के नगरीय निकाय के आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बदलकर नई नियक्ति की गई है।

निकाय चुनाव की कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा
एक साथ अधिकारियों के तबादले को निकाय चुनाव की कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है। अब इसी कड़ी में नगरीय निकायों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए एल्डरमैन के पद से उपकृत किया गया है। नगरीय निकाय प्रशासन ने शुक्रवार की रात आदेश जारी कर प्रदेशभर के निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने एकसाथ नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति की है। इसके पहले चुनाव के बाद ही नियुक्ति किए जाते रहे हैं।

एक तीर को दो निशाने पर साधा
बताया जाता है कि नगरीय निकायों के सक्रिय कार्यकर्ता जो आगामी निकाय चुनाव में नगर पंचायत और पालिका अध्यक्ष पद टिकट के दावेदार थे उन्हें पाटी ने एल्डरमैन पद देकर चुप करा दिया है। अब वे न तो दावेदारी कर सकते हैं और नाराजगी जाहिर कर चुपचाप घर बैठ सकेंगे। उन्हें मजबूरी में पार्टी और अध्यक्ष प्रत्याशी के पक्ष में काम करना पड़ेगा। इस तरह पार्टी ने एक तीर से दो निशाने पर साधने वाली कहावत को चरितार्थ किया है।

नव नियुक्त प्रतिनिधि उत्साह के साथ काम करेंगे
राजनीति के जानकारों की मानें तो सरकार के इस कदम से नव नियुक्त एल्डरमैन आगामी निकाय चुनाव में उत्साह के साथ काम करेंगे। वहीं जमीनी स्तर पर आपसी मतभेद और गुटबाजी पर विराम लगेगा। एल्डरमैन भले ही चुनाव के दो महीने पहले ही नियुक्त किए गएहैं पर वे पूरे पांच साल तक सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर निकाय में काम करेंगे। राज्य में कांग्रेस की सरकार ने एल्डरमैन को पांच साल के लिए नियुक्त की है।

जिले के दो नगर पालिका और छह नगर पंचायत
नगरीय निकाय प्रशासन ने बालोद जिले के दो नगरपालिका और छह नगरपंचायतों में 28 एल्डरमैन को नियुक्ति की हैं। एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया है। बता दें कि इस साल नगरीय निकाय चुनाव होना है। चुनाव में टिकट को लेकर किसी भी तरह की नाराजगी से बचने के लिए सरकार द्वारा यह नियुक्तियां की गई हैं। इसके बाद राज्य के सभी आयोग और मंडलों में भी नियुक्ति की जाएगी।

ये बने एल्डरमैन
बालोद नगर पालिका : कौशल किशोर यादव, नवाब तिगाला, रीटा सोनी, टोप बहादुर शर्मा एवं सुनील मालेकर शामिल है।
दल्लीराजहरा नगरपालिका : ममता पांडेय, जगदीश श्रीवास, महेन्द्रन, प्रमोद तिवारी एवं केसीवी अग्रवाल शामिल हैं।
गुरुर नगर पंचायत : हेमलाल ध्रुवे, प्रमोद सोनवानी, खिलानंद साहू।
डौंडी नगर पंचायत : जमुना बाई कोसमा, अब्दुल शरीफ खान, अश्वनी जायसवाल।
गुंडरदेही नगर पंचायत : बलराम गुप्ता, लक्ष्मीनारायण सोनकर, लिखन निषाद।
डौंडीलोहारा नगर पंचायत : हस्तीमल सांखला, अवध कौआर्य, कात्यायनी शर्मा।
चिखलाकसा नगर पंचायत : प्रशांत बोकड़े, प्रमिला कुरेटी, इंद्रेश भारद्वाज।
अर्जुन्दा नगर पंचायत : दिलीप देशलहरा, रामाधार गजेंद्र, सुरेश गांधी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो