बालोदPublished: Oct 27, 2023 11:29:03 pm
Chandra Kishor Deshmukh
शनिवार को शरद पूर्णिमा पर साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण अश्वनी नक्षत्र में मेष राशि पर पड़ेगा। साल में एक बार चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के साथ उदित होता है। इस बार खंडग्रास चंद्रग्रहण है।
बालोद. शनिवार को शरद पूर्णिमा पर साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण अश्वनी नक्षत्र में मेष राशि पर पड़ेगा। साल में एक बार चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के साथ उदित होता है। इस बार खंडग्रास चंद्रग्रहण है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा को शुभ माना जाता है। ग्रहण होने के कारण कुछ मंदिरों में चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद खीर चांद की रोशनी में रखेंगे। वहीं कुछ स्थानों में 29 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का आयोजन होगा।