scriptदर्दनाक मंजर को यादकर सहम जाते हैं जानलेवा हमले में घायल दंपती | Shots fired | Patrika News

दर्दनाक मंजर को यादकर सहम जाते हैं जानलेवा हमले में घायल दंपती

locationबालोदPublished: Aug 31, 2019 12:39:04 am

गुरुर ब्लॉक के ग्राम भरदा में बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों का घटना के दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं घायल दंपती अभी भी लगभग बेहोशी की स्थिति में है। होश आने पर घटना के संबंध में पूछने दर्दनाक मंजर के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

बालोद @ patrika. गुरुर ब्लॉक के ग्राम भरदा में बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों का घटना के दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं घायल दंपती अभी भी लगभग बेहोशी की स्थिति में है। होश आने पर घटना के संबंध में पूछने दर्दनाक मंजर के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने आज परिजन सहित करीबियों से इस संबंध में पूछताछ की है। पुलिस ने पूछताछ के बिंदु और मिली जानकारी के बारे में खुलासा नहीं किया है।
सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी पर जानलेवा हमला
बता दें कि बुुधवार-गुरुवार की दरम्यिानी रात को ग्राम भरदा में सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी हीरा लाल और उनकी पत्नी पर डंडे से जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद घायल दंपती धमतरी के अस्पताल में उपाचारार्थ भर्ती है। शुक्रवार को जब पुलिस की टीम घायल दंपती की स्थिति जानने धमतरी जिला अस्पताल गई तो घायल हीरा राम और पत्नी को होश आ गया है।
घटना से भयभीत व घबराए हुए हैं दंपती
वे रात के अंधेरे में घटी घटना से भयभीत और घबराए हुए हैं। दोनों से बात करने पर वे घबरा जाते हैं। चिकित्सकों और पुलिस के मुताबिक अभी वे रात के दर्दनाक मंजर को भूले नहीं है। बीच-बीच में उस घटना को याद कर डर जाते हैं।
Read more : घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी दोनों ICU में, हालत गंभीर

बाथरूम जाने उठा तब हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक हीरालाल रात में बाथरूम जाने के लिए उठा तभी दरवाजे के पास लकड़ी लेकर हमलावर खड़ा था। जैसे ही निकला लगातार लकड़ी से हमला करता रहा। जब चीख पुकार सुनी तो उनकी पत्नी भी उठ गई और बीच बचाव करने आई तो आरोपी ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे दोनों बेहोश हो गए और जमीन पर पड़े थे। आरोपी दंपती को मरा समझ भाग गया। होश आया तो बेटे को सूचना दी। सुबह दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूरी तरह ठीक होने पर खुलेगा राज
थाना प्रभारी गुरुर मनीष शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति जानने अस्पताल गए थे। पूरी तरह से स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रहे है। इस मामले में हमलावर की पहचान यहीं दोनों कर सकते हंै। रात में हुए अचानक हमले के कारण आरोपी को देख नहीं पाया। पुलिस को हीरालाल की पत्नी से आरोपियों के बारे में क्लू मिलने की संभावना है। शायद वे आरोपी को पहचान जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो