बहू को ससुर ने मारा थप्पड़, तब बढ़ा विवाद
Balod news गुरुर थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि आरोपी भगत की पत्नी को ससुर ने थप्पड़ मार दिया, जिससे वह नाराज हो गया। बेटा पत्नी की तबियत खराब होने पर अपने पिता पर जादू टोना करने का शक करता था, जिससे आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को भी विवाद हुआ तो बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता नरेश के सिर पार तीन बार हमला कर दिया। जिससे वह बेसुध हो गया। इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक के तीन पत्नी, बेटे के साथ होता था विवाद
पुलिस के मुताबिक मृतक नरेश की तीन पत्नी है। एक पहले ही छोड़कर चली गई। वहीं पिता की हत्या करने वाला आरोपी दूसरी पत्नी का बेटा है। इसके आलावा नरेश की एक और पत्नी है। इस वजह से परिवार में कलह होती रहती थी।

आरोपी की पत्नी नहीं रहना चाहती थी पति के साथ
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी भगत की पत्नी गायत्री की तबीयत बार-बार खराब हो रही थी। कुछ दिन ठीक रहती, फिर बिगड़ जाती। वहीं उसकी पत्नी मायके जाने की बात करती। बार बार जिद करने पर भी मायके नहीं ले गया तो और विवाद बढ़ गया। गुरुर थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धारा 307 का मामला दर्ज किया है। फिलहाल जांच चल रही है।