बालोदPublished: Aug 08, 2023 11:34:37 pm
Chandra Kishor Deshmukh
कृषि विभाग कृषि आदान विक्रेताओं पर अनियमितता बरतने पर कार्रवाई कर रहा है। कृषि विभाग के उप संचालक जीएस ध्रुव ने बताया कि बीते दिनों विकासखंड गुंडरदेही में कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां मेसर्स भूमि कृषि केन्द्र ग्राम गुंडरदेही में अनुज्ञा में स्रोत दर्ज किए बिना दवाई का भंडारण पाया गया।
बालोद. जिले में कृषि विभाग कृषि आदान विक्रेताओं पर अनियमितता बरतने पर कार्रवाई कर रहा है। कृषि विभाग के उप संचालक जीएस ध्रुव ने बताया कि बीते दिनों विकासखंड गुंडरदेही में कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां मेसर्स भूमि कृषि केन्द्र ग्राम गुंडरदेही में अनुज्ञा में स्रोत दर्ज किए बिना दवाई का भंडारण पाया गया। स्कंध पंजी संधारित नहीं होना पाया गया। अनियमितता पर संदीप चंद्राकर, कीटनाशी निरीक्षक ने भूमि कृषि केंद्र, गुंडरदेही को नोटिस जारी किया है।