scriptसीएम के निलंबन की घोषणा के बाद भी स्कूल पहुंची प्राचार्य, विद्यार्थियों ने किया चक्काजाम | Students did a ruckus | Patrika News

सीएम के निलंबन की घोषणा के बाद भी स्कूल पहुंची प्राचार्य, विद्यार्थियों ने किया चक्काजाम

locationबालोदPublished: Sep 23, 2022 07:27:09 pm

मुख्यमंत्री के निलंबन के आदेश के बाद भी स्कूल आ रही पिनकापार की प्राचार्य संगीता खोब्रागढ़े से आक्रोशित विद्यार्थियों ने थोड़ी देर के लिए चक्काजाम कर दिया। इसकी खबर मिलते ही नायब तहसीलदार नवीन ठाकुर, शिक्षा समिति के सदस्य, थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाइश दी।

डीईओ बोले- प्राचार्य ने शुक्रवार को छोड़ दिया स्कूल

स्कूल के बाहर प्रदर्शन करतीं छात्राएं।

बालोद/भरनाभाट/देवरीबंगला. मुख्यमंत्री के निलंबन के आदेश के बाद भी स्कूल आ रही पिनकापार की प्राचार्य संगीता खोब्रागढ़े से आक्रोशित विद्यार्थियों ने थोड़ी देर के लिए चक्काजाम कर दिया। इसकी खबर मिलते ही नायब तहसीलदार नवीन ठाकुर, शिक्षा समिति के सदस्य, थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाइश दी। बताया गया कि शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। अब प्राचार्य स्कूल नहीं आएंगी। उन्हें दूसरी जगह भेजा जाएगा, फिर विद्यार्थियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

छात्राओं ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम जेवरतला रोड पहुंचे। इस दौरान पिनकापार हाईस्कूल की छात्राओं ने प्राचार्य संगीता खोब्रागढ़े के खिलाफ शिकायत की। मुख्यमंत्री ने शिकायतों को सुनने के बाद प्राचार्य को निलंबित करने का आदेश दे दिया। उन्हें स्कूल से हटाकर अन्य कार्यालय में अटैच करने की बात कही थी। अधिकारियों से चर्चा के दौरान कांग्रेस के महामंत्री संजीव चौधरी, भूषण मारकंडे, दिलेश्वर भुआर्य भी उपस्थित थे।

निलंबन के बाद भी स्कूल आ रही थी
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एलके ठाकुर ने बताया कि प्राचार्य का निलंबन आदेश 18 सितंबर को आया था। इसके बाद भी वे स्कूल आ रही थीं। शुक्रवार को प्राचार्य स्कूल गईं तो विद्यार्थी भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

प्राचार्य रिलीफ होने स्कूल गई थी
बालोद जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार बघेल ने बताया कि प्राचार्य को निलंबित किया गया है। शुक्रवार को प्राचार्य रिलीव होने स्कूल गई थीं। इसके बाद स्कूल छोड़ दिया। विद्यार्थियों के चक्काजाम व विरोध प्रदर्शन के बाद स्थिति का जायजा भी लिया गया था। इस स्कूल का प्रभार एक शिक्षक को दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो