script

सुनील जैन हत्याकांड : फरार आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

locationबालोदPublished: Feb 03, 2019 12:00:10 am

प्रदेश के बहुचर्चित माइंस ठेकेदार सुनील जैन हत्याकांड के फरार आखिरी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के आखिरी और आठवें आरोपी बिज्जुमुंडा निवासी गोपालमाल चमारपारा संबलपुर थाना एठामल्ली उड़ीसा का रहने वाला है।

balod patrika

सुनील जैन हत्याकांड : फरार आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

बालोद @ patrika. प्रदेश के बहुचर्चित माइंस ठेकेदार सुनील जैन हत्याकांड के फरार आखिरी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के आखिरी और आठवें आरोपी बिज्जुमुंडा निवासी गोपालमाल चमारपारा संबलपुर थाना एठामल्ली उड़ीसा का रहने वाला है।

सात आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस आरोपी ने घटना को अंजाम देना भी कबूल कर लिया है। इसके बाद अब पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार एक महिला मित्र सहित सात आरोपियों द्वारा सुनील जैन की हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आठ में से सात आरोपियों को हिरासत में लेकर रिमांड पर जेल भेज दिया था। वहीं एक अन्य आरोपी बिज्जू मुंडा पिता कुलबुटठू (20 वर्ष) फरार था।
झारखंड के झारसुगुड़ा से गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक एमएल कोटवानी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए अध्ययन किया और एक विशेष टीम गठित की। जिसके बाद सुनील जैन के हत्याकांड से जुड़े फरार अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी जेआर ठाकुर ने बताया कि आरोपी को झारखंड के झारसुगुड़ा से गिरफ्तार किया गया है।
भाग रहा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक जब पुलिस उसके घर के पास पहुंची तो वह पहले भगने लगा था। पुलिस ने उसे दौड़ाकर घर के पास ही पकड़ा। उसके खिलाफ धारा 302, 46 0 एवं 396 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपियों ने लूट के इरादे से माइन्स ठेकेदार सुनील की हत्या और घर के सामान भी लूट लिए थे। मामले पर फरार आरोपी की पतासाजी करने के साथ ही डौंडी थाना प्रभारी विकास देशमुख व टीम को झारसुगुड़ा जाने निर्देशित किया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो