scriptThe strike will continue till the demands of the cooks are met | रसोइयों की मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल, 20 से रायपुर में आंदोलन | Patrika News

रसोइयों की मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल, 20 से रायपुर में आंदोलन

locationबालोदPublished: Mar 18, 2023 12:03:35 am

मध्याह्न भोजन रसोइया संघ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। रसोइयों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

तीन सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल
रसोइयों की मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल, 20 से रायपुर में आंदोलन

बालोद. मध्याह्न भोजन रसोइया संघ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। रसोइयों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के जिला अध्यक्ष नुकेश कुमार ने बताया कि यह सभी रसोइयों की हक की लड़ाई है। 20 मार्च से रायपुर में आंदोलन प्रदेशभर के रसोइया करेंगे। शनिवार तक जिला मुख्यालय में आंदोलन चलेगा। सोमवार को रायपुर में आंदोलन करेंगे। रसोइया अपने साथ टिफिन भी ला रहे हैं। दोपहर सामूहिक रूप से धरना स्थल पर भोजन करते हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.