पहली घटना ग्राम बघमरा की है, जहां चंचल साहू पिता वेद कुमार जो गोवर्धन पूजा के दिन शाम
5 बजे अपनी दो और बहन के साथ फुलझड़ी जला रही थी, तभी चंचल के कपड़े पर आग लग गई। बेटी को जलते देख उसकी मां ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर आग से पैर जल गया। गंभीर हालत में उसे संजीवनी 108 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस दौरान बच्ची पीड़ा से कराह रही थी।
दूसरी घटना ग्राम कांड़े में गोवर्धन पूजा के दिन शाम 6 बजे की है। जहां अनारदाने के जलने से हिमांशु यादव पिता राम गुलाब यादव बुरी तरह जल गया। जहां हिमांशु अपने दोस्तों के साथ अनारदाना जला रहा था, पर उसे लगा कि अनारदाना पटाखा नहीं जला है। वह उसे बुझा समझकर जेब में पकड़ लिया, पर थोड़ी देर बाद हिमांशु की जेब में ही अनारदाना जल गया। वह हड़बड़ा गया और अनारदाने को बुझाने के लिए हिमांशु तालाब की तरफ भाग रहा था, तभी उनके परिजन ने रोका और अनारदाने को जेब से निकाला और बच्चे को जिला अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज जारी है।
तीसरी घटना अहिबरन नवागांव की है, जहां गोवर्धन पूजा के दौरान शाम 7 बजे धक्का-मुक्की से 22 साल का युवक राहुल कुमार पिता दानी राम जलते पटाखे के ऊपर गिर गया। जानकारी अनुसार ऊपर जाकर फूटने वाले 25 शॉट के पटाखे में आग लगाई जा चुकी थी। ऊपर जाकर फूटने की प्रक्रिया चल रही थी कि इसी दौरान किसी बात को लेकर धक्का-मुक्की के दौरान युवक राहुल जलते हुए पटाखे के ऊपर गिर गया, जिससे पटाखा ऊपर जाने की बजाय उसी पर फूटने गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।