बालोदPublished: Sep 22, 2023 11:20:01 pm
Chandra Kishor Deshmukh
ग्राम मुजगहन (गुरुर) के सैकड़ों ग्रामीणों ने मोहम्मद हनीफ खान को ग्राम पटेल पद और उनके 9 जगहों पर किए गए कब्जे को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं पुलिस ने बैरिकेड भी लगाया था। इसे ग्रामीणों के भीड़ ने तोड़ दिया।
बालोद. जिले के ग्राम मुजगहन (गुरुर) के सैकड़ों ग्रामीणों ने मोहम्मद हनीफ खान को ग्राम पटेल पद और उनके 9 जगहों पर किए गए कब्जे को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं पुलिस ने बैरिकेड भी लगाया था। इसे ग्रामीणों के भीड़ ने तोड़ दिया। कलेक्टर के मुख्य गेट के सामने बैठ गए। ग्रामीणों की भीड़ व आक्रोश को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शाम 5 बजे तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। शाम 5.30 बजे मोहम्मद हनीफ को ग्राम पटेल के पद से हटा दिया गया। इसके बाद शाम 6 बजे ग्रामीण अपने गांव रवाना हुए।