मंत्री के जनचौपाल में हुई समस्या की जानकारी
इस समस्या की जानकारी तब हुई, जब महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने इस गांव में जनचौपाल लगाया। ग्रामीणों ने मंत्री को समस्या की जानकारी दी। मंत्री ने तत्काल समस्या को दूर करने बोर खनन कराने के निर्देश भी प्रशासन को दिया। इस गांव में कुल 70 घर हैं। यहां के ग्रामीण इस गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं। मंत्री की इस पहल व निर्देश के बाद ग्रामीणों को राहत मिलने की बड़ी उम्मीद है।
गांव में 10 हैंड पम्प सिर्फ दो ही चालू कनेक्शन कटा
ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव में कुल 10 हैंडपम्प हैं। जिसने से कुल 8 हैंडपंप बंद हैं। दो ही चालू है, उसमे से भी पानी गंदा आता है। वही गांव में बोर तो है, लेकिन कनेक्शन कटा हुआ है।
जल्द पानी की समस्या दूर करें
यशोदा बाई ने बताया कि उनके गांव में हैंडपम्प तो हैं पर किसी में गंदा पानी तो किसी में पानी ही नहीं आता है। एक किमी दूर से पानी लाने की मजबूरी रहती है। जल्द पानी की समस्या दूर किया जाए।
जानकारी मिली है
डौंडीलोहारा के अनुविभागीय अधिकारी मनोज मरकाम ने बताया कि ग्रामीणों को समस्या हो रही है। इसकी जानकारी मिली है। जल्द से जल्द पानी की समस्या दूर की जाएगी।
समस्या जल्द दूर की जाएगी
ग्राम बिटाल की सरपंच पवन बाई चुरेंद्र ने बताया कि गांव में भूजल स्तर नीचे चला गया है। इस वजह से परेशानी हो रही हैं। जल्द समस्या दूर कर दी जाएगी।