scriptआखिर इस गांव में ऐसा क्या हो गया कि लोगों की आंखों से निकल पड़े आंसू | When two economies arose, the whole village wept | Patrika News

आखिर इस गांव में ऐसा क्या हो गया कि लोगों की आंखों से निकल पड़े आंसू

locationबालोदPublished: Oct 14, 2019 11:23:03 pm

सोमवार को ग्राम चिरचारी में एक साथ दो लोगों की अर्थी निकली तो पूरा गांव रो पड़ा। गांव में घटी अब तक की सबसे बड़ी घटना से पूरे गांव में मातम है। गांव के हर लोगों की आंखों में आंसू के बीच दो वरिष्ठ व्यक्तियों की अंतिम यात्रा निकली। बाद में गमगीन माहौल के बीच दोनों को उनके बेटों ने मुखाग्नि दी।

आखिर इस गांव में ऐसा क्या हो गया कि लोगों की आंखों से निकल पड़े आंसू

आखिर इस गांव में ऐसा क्या हो गया कि लोगों की आंखों से निकल पड़े आंसू

बालोद @ patrika. सोमवार को ग्राम चिरचारी में एक साथ दो लोगों की अर्थी निकली तो पूरा गांव रो पड़ा। गांव में घटी अब तक की सबसे बड़ी घटना से पूरे गांव में मातम है। गांव के हर लोगों की आंखों में आंसू के बीच दो वरिष्ठ व्यक्तियों की अंतिम यात्रा निकली। बाद में गमगीन माहौल के बीच दोनों को उनके बेटों ने मुखाग्नि दी।
पिकनिक मनाने कांकेर के दुधावा जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक गांव के 19 लोग रविवार की सुबह पिकनिक मनाने कांकेर के दुधावा जा रहे थे, तभी नरहरपुर मोड़ के पास पिकअप पलटने से 17 लोग घायल हो गए। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में गांव के दो घरों के मुखिया अपने परिवार का साथ छोड़ कर गए। पूरे घर की जिम्मेदारी अब दोनों परिवार के बेटों पर आ गई है।
10 की हालत में सुधार, एक गंभीर
इस घटना में 17 लोग घायल थे। घायलों में 10 का स्वास्थ्य पहले से ठीक है। अब कुछ तो छुट्टी कराकर वापस आ गए हैं। वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
देश की सेवा में तैनात बेटे को चार घंटे बाद मिली जानकारी
60 वर्षीय बिसंभर के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा चोवा राम पुलिस में है तो छोटा बेटा नवीन पढ़ाई करता है। पिता के पिकनिक में जाने की खबर बेटे को थी, लेकिन जब यह दर्दनाक घटना हुआ तो देश की रक्षा में तैनात बेटे को पिता की मौत की खबर घटना के चार घंटे बाद मिली।
पान ठेला व मजदूरी कर चला रहा था अपना परिवार, अब जवान बेटे पर घर की जिम्मेदारी
इस घटना में गांव के कौशल राम (53) की भी मौत हो गई। कौशल राम के घर अब तीन ही सदस्य रह गए हैं। मुखिया की मौत के बाद अब घर की पूरी जिम्मेदारी उनके बेटे चंद्रशेखर पर आ गई है। कौशल राम गांव में एक छोटा सा पान ठेला व मजदूरी करके परिवार चलाते थे।
गांव में अब तक की सबसे बड़ी घटना
ग्राम चिरचारी के सबसे बुजुर्ग 80 साल के प्रेमूराम ने बताया कि यह घटना गांव में अब तक की सबसे बड़ी घटना है। अभी तक गांव में इस तरह की घटना नहीं हुई है। इसमें चिरचारी के ही दो लोगों की मौत व 17 लोग घायल हो गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो