scriptबालोद का महिला समूह खुद के बनाए फेंसिंग और जाली तार सरकार को करेगा सप्लाई | Women's group will own fencing Jali wire to supply to the government | Patrika News

बालोद का महिला समूह खुद के बनाए फेंसिंग और जाली तार सरकार को करेगा सप्लाई

locationबालोदPublished: Jul 08, 2019 11:56:43 pm

शासन की बिहान योजना के तहत घरेलू उद्योग चला रही महिला स्वसहायता समूहों को बाजार में पैठ जमाने का बड़ा अवसर मिला है। महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे फेंसिंग जाली तार को सरकार खरीदेगी।

balod patrika

महिला समूह द्वारा तैयार फेंसिंग तार जाली

बालोद @ patrika. शासन की बिहान योजना के तहत घरेलू उद्योग चला रही महिला स्वसहायता समूहों को बाजार में पैठ जमाने का बड़ा अवसर मिला है। महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे फेंसिंग जाली तार को सरकार खरीदेगी।

आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
महिला समूह द्वारा तैयार फेंसिंग तार जाली का उपयोग राज्य शासन की महती योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी में किया जाएगा। इससे महिलाओं को न सिर्फ बाजार की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि मुनाफा काम कर आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी। फेंसिंग जाली तार के लिए बाजार मिलने से महिलाएं अब और उत्साह के साथ काम करने लगी है।

बेचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा
जिले की महिला स्व सहायता समूह द्वारा विभिन्न घरेलु उद्योगों का संचालन किया जा रहा है। इन उद्योगों में बनने वाले सामानों को बाजार में बेचने के लिए विभिन्न दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पाद को बेचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पाद को बेचने के लिए मार्केट उपलब्ध कराएगी।

704 गांवों में बनाया जाना है गौठान
बालोद जिले में योजना के तहत 704 गांवों में गौठान बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें 15 आदर्श गौठान निर्माण भी शामिल है। पहले चरण में फेंसिंग तार का उपयोग आदर्श गौठानों में किया जाएगा।

ग्राम भैंसबोड़ की ज्योति महिला स्व सहायता समूह
बिहान योजना के अंतर्गत बैंक से ऋृण लेकर जिले के ग्राम भैसबोड़ की ज्योति महिला स्व सहायता समूह ने फेंसिंग जाली तार बनाने मशीन की खरीदी की है। महिलाएं मशीन से फेंसिंग जाली तार बनाने का काम शुरू कर दी है।

महिलाएं बोली : मिला रोजगार का साधन
ज्योति महिला समूह की अध्यक्ष सुलोचना बाई ने बताया कि जब से यह काम शुरू किया है तब से हमें रोजगार का साधन मिल गया है। अभी तक 13 क्विंटल फेंसिंग तार बना चुकी हैं।जिला प्रशासन के अधिकारी भी महिलाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

 

balod patrika
जिला प्रशासन को पसंद आया उत्पाद
भैंसबोड़ की ज्योति महिला समूह को फेंसिंग जाली तार बनाने के लिए धमतरी जिले के ग्राम कुरूद की टीम ने प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं ने योजना के तहत लोन लेकर मशीन खरीदी। अब समूह की 11 महिलाएं मशीन से फेंसिंग जाली तार बना रही है। इन महिलाओं द्वारा निर्मित फेसिंग जाली तार जिला प्रशासन को पसंद आया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तार को खरीदकर जिलेभर में बनाए जा रहे आदर्श गौठानों में इस्तेमाल किया जाएगा। हाल ही में जिले के ग्राम चरोटा में बने मॉडल गौठान में महिला समूह की फेंसिंग जाली तार का उपयोग किया गया है।
ब्लॅाक स्तर में भी महिला समूह बनाएगी फेंसिंग तार
जिला पंचायत बालोद के बिहान योजना प्रभारी नितेश साहू ने बताया कि यह योजना बहुत अच्छी है। इस योजना के तहत भैंसबोड़ की महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही है। जिले के अन्य ब्लॅाक में भी महिला समूहों द्वारा भी फेंसिंग जाली तार बनाने प्रेरित किया जाएगा। इन महिला समूह द्वारा तैयार जाली को ब्लॅाक के गांवों में बनाए जाने वाले गौठानों में किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो