बालोद

अस्पताल की छत पर लड़का-लड़की कर रहे थे घटिया काम, स्टाफ ने रंगे हाथ पकड़ा तो पैर पकड़ मांगने लगे माफी

दोनों अस्पताल की छत पर कब और कैसे गए किसी को जानकारी नहीं लगी।छत से नीचे बुलाकर पूछताछ कर पुलिस के हवाले करने पर दोनों ने माफी मांग ली और पुलिस ने भी छोड़ दिया। (Balod news)

बालोदJun 23, 2019 / 04:49 pm

Dakshi Sahu

अस्पताल की छत पर लड़का-लड़की कर रहे थे घटिया काम, स्टाफ ने रंगे हाथ पकड़ा तो पैर पकड़ मांगने लगे माफी

बालोद. जिला अस्पताल की छत पर एक युवा जोड़े में मारपीट की खबर से अस्पताल में हडकंप मच गया। दोनों अस्पताल की छत पर कब और कैसे गए किसी को जानकारी नहीं लगी। छत से नीचे बुलाकर पूछताछ कर पुलिस के हवाले करने पर दोनों ने माफी मांग ली और पुलिस ने भी छोड़ दिया। (Balod news)
सिविल सर्जन को दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। जिला अस्पातल की छत पर पानी टंकी का निरीक्षण करने अस्पताल के कर्मचारियों की टीम गई तो वहां पर एख लड़के और लड़की मिले। इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दी गई। दोनों को छत से पकड़कर नीचे लाकर पूछताछ की गई। कर्मचारियों ने बताया कि लड़के ने लड़की के साथ मारपीट की है। वहीं लड़की ने इस बात से इंकार कर दिया।
छत जाने के सभी दरवाजे पर लगाए ताले
इस घटना के बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला अस्पताल की छत जाने वाले तीनों दरवाजों पर ताला लगा दिया गया। अब सिविल सर्जन की अनुमति के बिना छत पर कोई नहीं जा सकेगा।
लड़की के परिजन अस्पताल में भर्ती, लड़के को बताया दोस्त
पूछताछ में लड़की ने बताया कि अस्पताल में उनके परिजन भर्ती है जिसे देखने लड़की आई थी। लड़का उसका दोस्त है। दोनों छत पर किस काम से गए थे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। दोनों से सिविल सर्जन के पैर पकड़कर माफी मांगकर चले गए। सिविल सर्जन आरके श्रीमाली ने बताया कि अस्पताल की छत पर लड़के और लड़की पकड़े गए। दोनों से पुलिस ने भी पूछताछ की माफी मांगने के बाद समझाइश देकर छोड़ दिया गया। (Balod news)
Chhattisgarh Balod से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Balod / अस्पताल की छत पर लड़का-लड़की कर रहे थे घटिया काम, स्टाफ ने रंगे हाथ पकड़ा तो पैर पकड़ मांगने लगे माफी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.