scriptबलौदाबाजार जिले में मिले 21 नए कोरोना मरीज, अब तक 422 संक्रमित | 21 new corona patients found in Balodabazar district | Patrika News

बलौदाबाजार जिले में मिले 21 नए कोरोना मरीज, अब तक 422 संक्रमित

locationबलोदा बाज़ारPublished: Aug 06, 2020 04:46:36 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

बुधवार शाम 5 बजे तक कोरोना के 15 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। इसमें से पांच मरीज पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से हैं। अन्य 10 मरीज बिलाईगढ़ विकासखण्ड से सम्बंधित हैं।

बलौदाबाजार. जिले में बुधवार शाम 5 बजे तक कोरोना के 15 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। इसमें से पांच मरीज पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से हैं। अन्य 10 मरीज बिलाईगढ़ विकासखण्ड से सम्बंधित हैं। जिसमें 7 ग्राम सलिहा, 2 ग्राम गोपालपुर एवं 1 ग्राम छपोरा से हैं। इन सभी मरीजों की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गई है।

जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया की सभी मरीजों को जिला कोविड हॉस्पिटल लाने के लिए एम्बुलेंस को रवाना कर दी गई है। बुधवार को मिले सभी मरीजों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 422 तक पहुंच गई है। इनमें से इलाज के बाद 353 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या 69 गई है। साथ ही बुधवार को जिला कोविड हॉस्पिटल से 6 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौटे हैं।

बलौदाबाजार नगर में बुधवार शाम फिर से कोरोना ने बड़ी दस्तक दी है। नगर में बुधवार को 6 कोरोना मरीज और मिले हैं। जानकारी के अनुसार नगर के नेहरू चौक के पास के एक कपड़ा व्यापारी और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया की 2 मरीज बलौदाबाजार नगर नेहरू चौक के पास से हैं। दोनों पति-पत्नी है। एवं 4 मरीज भाटापारा नगर से हैं। इस प्रकार आज कुल जिले में 21 संक्रमित मरीज मिले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो