scriptतेज रफ्तार BMW कार ने मासूम और बुजुर्ग को कुचला, भड़के लोगों ने किया तोडफ़ोड़ | BMW car crushed by child and younger man | Patrika News

तेज रफ्तार BMW कार ने मासूम और बुजुर्ग को कुचला, भड़के लोगों ने किया तोडफ़ोड़

locationबलोदा बाज़ारPublished: Mar 05, 2018 04:54:12 pm

बौखलाए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। कार में तोडफ़ोड़ की।

CG news
बलौदाबाजार/सेल. ग्राम हसुवा में होली त्योहार के दिन तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने मासूम और बुजुर्ग को कुचलने दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में ग्राम हसुवा निवासी तेरसराम साहू (51) व कुमारी धारणि (4) होली मनाकर घुमने गए थे। तभी कसडोल की ओर से आ रही बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक सीजी 04 केयू 5151 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्रों सनसनी फैल गई। बौखलाए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। कार में तोडफ़ोड़ की।
चक्काजाम व तनाव की परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी। वाहन के मालिक व ड्राइवर को जमकर पीटने के साथ ही घटना के दौरान लोगों को शांत करते समय आठ जवान भी घायल हो गया। साथ ही शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना को अनियंत्रित होते देख पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। दुर्घटना के बाद स्थिति को देखते हुए पुलिस को मौके पर 400 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात करना पड़ा। पुलिस ने कार को जब्त कर थाना में रखा गया हैं। मामलें में अपराध दर्ज किया गया है। वहीं हसुवा बलौदा में पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रही।

स्थिति हो गई थी अनियंत्रित
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को घेर लिया। दौरान लोगों ने वाहन पर जमकर गुस्सा उतरा। सड़क पर चक्काजाम व मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन शांत कराने की कोशिश की। स्थिति नियंत्रण में नहीं आता देख पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया। इसके चलते ग्रामीणों के साथ ही मृतक के परिजन भी पुलिस की कार्रवाई से घायल हो गए। इसके लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर नाराजगी जताई। वहीं घटना के दौरान आने आने वाले अन्य लोगों के साथ ही कई मीडिया कर्मियों को भी चोंटे आई।

ग्रामीणों पर किया लाठीचार्ज
मृतक के पिता बंशीलाल साहू एवं छोटे भाई श्यामसिंह साहू ने बताया कि घटना की जानकारी जैसे ही लगी ग्रामीणों चक्काजाम कर दिया। घटना के बाद कार मालिक से समझौता के लिए चर्चा की जा रही थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो उन्होंने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। ग्राम बलौदा निवासी जय भारती का फोन भी टूट गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी आरएनदास घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर बेहवजह मारपीट करने का आरोप लगाया। साथ ही घटना के दौरान भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने की बात कही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो