scriptउधारी वसूली ना होने से पेट्रोल पंप के मैनेजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात | Crime Breaking News: Petrol pump manager commits suicide | Patrika News

उधारी वसूली ना होने से पेट्रोल पंप के मैनेजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात

locationबलोदा बाज़ारPublished: Jan 17, 2022 08:41:18 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Baloda Bazar Latest News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के सिमगा के गणपति फ्यूल्स के मैनेजर अतुल शुक्ला (28) ने लाखों रुपए की उधारी वसूली न होने से परेशान होकर अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Crime news

Brutal murder

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के सिमगा के गणपति फ्यूल्स के मैनेजर अतुल शुक्ला (28) ने लाखों रुपए की उधारी वसूली न होने से परेशान होकर अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिमगा पुलिस मृतक के मोबाइल और सुसाइट नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। सुसाइट नोट में तीन लोगों के नाम का जिक्र किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। बताया जाता है कि मृतक की शादी 6 दिन बाद होने वाली थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणपति फ्यूल्स में अतुल मैनेजर के पद पर 2018 से कार्यरत था। उस पर पेट्रोल पंप में खरीदी- बिक्री की वसूली की जिम्मेदारी थी। पेट्रोल पंप से कुछ लोगों ने 3 लाख 11 हजार रुपए के डीजल व पेट्रोल उधारी तो लिया था , मगर उधारी की राशि नहीं मिलने के कारण वह परेशान था। राशि मांगने पर उधारी लिए लोगों के द्वारा पहले तो आजकल में देने की बात कहकर टालते रहे। लेकिन बार-बार राशि मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगा। जिससे परेशान होकर उनसे आत्महत्या कर ली।
विवेचना अधिकारी ईश्वर टोप्पो ने बताया कि उसके मकान की जांच करने पर उसके बिस्तर पर एक सुसाइड नोट पुलिस को प्राप्त हुआ है, जिसमें तीन लोगों से 3 लाख 11 हजार रुपए पेट्रोल डीजल की वसूली व उनके नाम लिखा मिला है। उधारी लिए लोगों के द्वारा मैनेजर को धमकी की बात मोबाइल में रिकॉर्ड है। पुलिस ने संपूर्ण मामले में जांच कर दोषियों पर उचित कार्य वाही करने बात कही है।
अतुल शुक्ला दो वर्षो से यहां मैनेजर के पद पर काम कर रहा था और किराए के मकान में रहता था। घटना स्थल पर उपस्थित मृतक के मौसा हीरामनी शुक्ला, भतीजे राजेश्वरी प्रसाद शुक्ला रायपुर तथा जीजा रामेश्वर गौतम बिलासपुर ने बताया कि अतुल शुक्ला पिता लालजी शुक्ला ग्राम खरहारी जिला रीवा मध्यप्रदेश का रहने वाला था। 22 जनवरी को उसकी शादी थी और रविवार को उसे अपने घर जाना था। फोन करने पर उसका फोन बंद बता रहा था, तब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने घर जाकर पता लगाया, तब वे फांसी पर लटके दिखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो