scriptदो साल में ही इंडोर स्टेडियम बदहाल, छत से टपक रहा पानी, उखड़ने लगा प्लास्टर | Dripping water from the roof in Indoor stadium | Patrika News

दो साल में ही इंडोर स्टेडियम बदहाल, छत से टपक रहा पानी, उखड़ने लगा प्लास्टर

locationबलोदा बाज़ारPublished: Aug 12, 2019 05:37:50 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

नगर में कलेक्टोरेट के पीछे 5 करोड़ रुपयों से अधिक की लागत से नवनिर्मित नगर का प्रथम इंडोर स्टेडियम (Indoor stadium) घटिया निर्माण की वजह से महज दो साल में ही बदहाल होने लगा है।

cg news

दो साल में ही इंडोर स्टेडियम बदहाल, छत से टपक रहा पानी, उखडऩे लगा प्लास्टर

बलौदा बाजार. नगर में कलेक्टोरेट के पीछे 5 करोड़ रुपयों से अधिक की लागत से नवनिर्मित नगर का प्रथम इंडोर स्टेडियम (Indoor stadium) घटिया निर्माण की वजह से महज दो साल में ही बदहाल होने लगा है। स्टेडियम के पोर्च के ऊपर प्लास्टर उखड़ कर गिरने लगा है। छत और दीवारों से पानी रिस रहा है।

जिसका दुष्प्रभाव बैडमिंटन कोर्ट पर भी पड़ रहा है। पानी के रिसाव के कोर्ट की लकड़ी फूल गई है। नगर पालिका द्वारा इंडोर स्टेडियम के रखरखाव के प्रति यदि समय रहते मरम्मत कार्य पर ध्यान नहीं दिया गया तो खेल प्रेमियों को स्टेडियम के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

विदित हो जिला स्तरीय इंडोर स्पोट्र्स स्टेडियम का निर्माण 519.41 लाख रुपए की लागत से नगर पालिका द्वारा कराया गया है। इसका लोकार्पण 3 अक्टूबर 2017 को तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया था। लोकार्पण को अभी 2 वर्ष पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन स्टेडियम गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो